पीएम नरेंद्र मोदी अपने देश के साथ-साथ लगभग पूरी दुनिया में काफी लोकप्रिय हैं। उनकी इस लोकप्रियता का अंदाजा उनको दिए जाने वाले सर्वश्रेष्ठ सम्मानों से लगाया जा सकता है। अब तक छह मुस्लिम देश और रूस उनको सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाज चुके हैं। आइए मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर बताते है उनको अब तक मिले पुरस्कारों के बारे में…
– पीएम मोदी को 3 अप्रैल 2016 को सऊदी अरब के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘किंग अब्दुल अजीज सैश’ से सम्मानित किया गया।
– इसके बाद 2016 में जब अफगानिस्तान के दौरे पर थे उस समय 4 जून को उन्हें अफगानिस्तान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘आमिर अमानुल्लाह खान’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
– 10 फरवरी 2018 को पीएम मोदी ने फलस्तीन में ‘ग्रांड कॉलर’ पुरस्कार प्राप्त किया। यह पुरस्कार पीएम को द्विपक्षीय संबंधों को बेहतर बनाने में उठाए गए कदमों लिए किए दिया गया था।
– वहीं, इसी साल 8 जून को पीएम मोदी ने ‘ऑर्डर ऑफ द डिस्टिंगाइश्ड रूल ऑफ इज्जुद्दीन’ अवार्ड दिया गया। यह मालदीव द्वारा विदेशी गणमान्य हस्तियों को दिया जाने वाला सर्वोच्च नागरिक सम्मान है।
रिपोर्ट: दिल्ली में दिनदहाड़े सबसे ज्यादा होता है बच्चों का यौन शोषण
– साथ ही, भारत में अमीर और गरीब के बीच के सामाजिक और आर्थिक अंतर को कम करने के लिए पीएम मोदी द्वारा किए गए सराहनीय कार्य के चलते उन्हें अक्टूबर, 2018 को ‘सियोल शांति’ पुरस्कार दिया गया। बता दे पीएम मोदी यह सम्मान हासिल करने वाले पहले भारतीय हैं।
– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 14 जनवरी 2019 को नई दिल्ली में पहली बार ‘फिलिप कोटलर प्रेसिडेंसियल’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
– सितंबर 2018 को पीएम मोदी को संयुक्त राष्ट्र का सबसे बड़ा पर्यावरण सम्मान ‘चैंपियंस ऑफ द अर्थ’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
पिछले वित्त वर्ष में इतने हजार करोड़ रुपये का हुआ बैंक फ्रॉड : रिपोर्ट
– पीएम मोदी को 24 अगस्त 2019 को ‘किंग हमाद ऑर्डर ऑफ रीनेसंस’ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। जोकि बहरीन का तीसरा सर्वोच्च नागरिक अवार्ड है।
– इसके अलावा, पीएम मोदी को रूस से 12 अप्रैल को ‘ऑर्डर ऑफ सेंट ऐंड्रू’ से सम्मानित किया गया। यह रूस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है।
– साथ ही, इसी साल 4 अप्रैल को पीएम मोदी को ‘ऑर्डर ऑफ जायेद’ अवार्ड से नवाजा गया। यह संयुक्त अरब अमीरात का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है।