By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Monday, 30 Mar 2026
  • MY BOOKMARK
  • INTERESTSNew
  • CONTACT US
  • BLOG INDEX
Subscribe
Dastak India Transparent mobile new logo
  • होम
  • देश
  • टेक
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • वीडियो
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • खेल
    • विचार
    • हरियाणा
  • 🔥
  • देश
  • होम
  • मनोरंजन
  • social media
  • टेक
  • bjp
  • खेल
  • video
  • police
  • bollywood
Font ResizerAa
Dastak IndiaDastak India
  • होम
  • देश
  • टेक
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • वीडियो
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विचार
Search
  • My Interests
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 Dastak India. All Rights Reserved.
Dastak India > Home > विचार > पहला एहसास, होता है बहुत खास…
विचारहोम

पहला एहसास, होता है बहुत खास…

dastak
Last updated: October 11, 2018 5:31 pm
dastak
Share
flower and bee
Dastak Photo
SHARE

अजय चौधरी

ये उस वक्त का है जिस वक्त मेरा ब्लॉग लिखने का शुरुआती दौर हुआ करता था। 2014 में ये “पहला एहसास” लिखा था। वर्डप्रेस पर बना पहला ब्लॉग भी यही था। उस दौरान ग्रेजुएशन कंप्लीट ही हुई थी। मेरा कॉलेज का दोस्त रोहित जो आज भी मुझे याद कर लेता है और मैं उसे। अभी कुछ दिन पहले ही मिलने आया तो बातों ही बातों में इस लेख का जिक्र छेड बैठा। मैंने कहा ढूंढना पडेगा वो लेख भी और ब्लॉग भी। तो आज ढूंढ ही लिया। अब इसे अपने परमानेंट ब्लॉग यानी वेबसाइट पर पोस्ट कर रहा हूं। ताकि ढूंढने में आसानी रहे। कुछ कविताएं भी यहीं पोस्ट करुंगा धीरे धीरे। ब्लॉग का लिंक भी लगा रहा हूं-

https://phirbhimuskuratizindagi.wordpress.com/

उस दिन जैसा लिखा था ज्यों का त्यों यहां पोस्ट कर रहा हूं ताकि वो एहसास और स्वाद बदले ना…

 

नमस्कार, बहुत दिनों से ब्लॉग लिखने की कोशिश में था पर जिंदगी न जाने कैसी उलझनों की उधेडबुन में फंसी थी, समय ही नहीं निकल पा रहा था। बहुत दिन पहले ये लेख लिखने का विचार मेट्रो में सफ़र के दौरान मन में आया था, आज हिंदी दिवस के शुभ अवसर पर इस विषय के बारे में लिखने का मौका मिला उसके लिए प्रभु का शुक्रिया।

स्कूल का पहला दिन, कॉलेज का पहला दिन, ऑफिस का पहला दिन, या फिर ज़िन्दगी का पहला दिन- जन्मदिन, होता है क्यों इतना खास, सोचा है कभी? पहला प्यार, पहला यार, पहली किताब, पहला मोबाइल, पहली बाइक, पहली कार और इन सब का पहला एहसास दिलाता है जिंदगी को कुछ खास एहसास। इन सब के बीच सवाल यही उभर कर सामने आता है की वो पहले एहसास वाली बात, आखिर तक क्यों नहीं रहती? वो खुशी बस याद ही बन कर क्यों रह जाती है?

अब इसी सवाल का जवाब खोजने की कोशिश में निकले है हम, चलो यही से शुरुआत करते हुए हम पहुंच जाते हैं अपने पुराने दिनों में, कॉलेज वाले अगर याद्दाश अच्छी खासी हो तो स्कूल के दिनों में भी जा सकते है नहीं तो कॉलेज के पहले दिन तक ही ठीक है और हाँ, जिन्हें स्कूल बदलने का अधिक शौक था वो अपने नए स्कूल के पहले दिन में जा सकते हैं। इसके अलावा ऑफिस वाले ऑफिस के पहले दिन और मेरे कुछ युवा साथी पहली गर्लफ्रेंड, पहला बॉयफ्रेंड अगर और आगे बढ़ गये हो तो फिर शादी के पहले दिन पर भी जा सकते हैं।

कहने का मतलब है कि स्वादानुसार जिस भी पहले पल को याद करना चाहते हो याद करो, याद करो वो उर्जा जो उस दिन तुम्हारें अंदर थी आज क्यों नही? हाँ ये भी सच है कि साथी बदलते रहते हैं पुराने पीछे छूटते रहते है और नए जुड़ते चले जाते है, स्कूल वाले स्कूल में ही छूट जाते है और कॉलेज वाले कॉलेज में ही, हम कहते रह जाते है कि एक दिन प्लान बनाकर सारे मिलेंगे मगर मिलते तो सिर्फ कोई एक-आद किस्मत वाले ही हैं। बस वो पल एक हसीन याद बन हमारे दिल में या फिर तस्वीरों में कैद होकर रह जाते हैं।

हम में से बहुत से ऐसे होते है जो बदल जाते है और कायरों की भांति नजर भी चुराना सीख लेते है। जिंदगी की भागदौड में सच पूछो तो हम खुद से और अपने चाहने वालों से दूर हो जाते है। ऐसे में बस एक बार उस पहले एहसास में उस पल में जी के तो देखे, भूल गये है जिन्हें उन्हें याद करके देखें, ज़िन्दगी कितनी भी परेशानियों में हो एक बार हँसते हुए जीना तो सीखें फिर देखना हर दिन पहले दिन जैसा होगा।

किसी ने सही कहा है-

“जीना है तो कमल की तरह जियो

मंद कीचड़ में भी मुस्कुरा के जीयो”

TAGGED:ajay chaudharyअजय चौधरीपहला एहसास
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
By dastak
Follow:
Dastak India Editorial Team
Previous Article 13 दिसंबर का इतिहास, पीएम नरेन्द्र मोदी, PM Narendra Modi on Twitter, Indian Parliament Attack 2001, संसद भवन हमला, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, आतंकी हमला, 13 दिसंबर 2001, 13 december 2019, उपराष्ट्रपति कृष्णकांत शर्मा, UK election, parliament attack 2001 जब प्रधानमंत्री का “प्र” हुआ गायब और हो गया “धानमंत्री”
Next Article अनिश्चितकालीन उपवास पर चल रहे पर्यावरणविद जीडी अग्रवाल का निधन

दस्तक इंडिया की खबरों की समझ

दस्तक इंडिया मीडिया समूह समझता है कि सोशल मीडिया के इस जमाने में आपके पास ब्रेकिंग न्यूज के काफी विकल्प हैं। इसलिए हम उनपर फोकस न करते हुए आपके लिए इनसाइड स्टोरी पर ज्यादा जोर देते हैं, क्योंकि वो आपको कोई नहीं बताता। इसके अलावा हम आपको धर्म, लाईफस्टाईल, टेक और ऑटो जैसी कटैगरी की खबरें भी आप तक पहुंचाते हैं।
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

Popular Posts

संसद में क्यों और किस पर भड़के स्पीकर ओम बिरला? कहा एक तो आप जेब में..

इस समय लोकसभा में मानसून सत्र चल रहा है, बजट 2024 पर चर्चा हो रही…

By Dastak Web Team

पीएम श्री योजना के जरिए बदलेगा बच्चों की शिक्षा का स्तर, जुड़ेंगे 14 हजार से ज्यादा स्कूल

PM SHRI Yojana: स्कूली शिक्षा के स्तर को आगे बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा पीएम…

By Dastak Web Team

नगर निगम हाय हाय बोल रहे लोग

शहर में पानी की मांग को लेकर नगर निगम हाय हाय के नारे लग रहे…

By dastak

आप ये भी पढ़ें

Jayant Chaudhary & Sanjeev Baliyan
विचार

संजीव बालियान का मेरठ भाषण पश्चिमी यूपी की राजनीति और जाट नेतृत्व के बदलते समीकरणों का स्पष्ट संकेत

By dastak
लाइफस्टाइलहोम

How to Deal with Angry Wife: क्या आपकी पत्नी को भी आता है बार-बार गुस्सा? जानें कैसे करें शांत

By रुचि झा
मनोरंजनहोम

Aamir Khan Depression After Divorce: film Lagaan की सफलता के पीछे छिपा था अकेलापन और दर्द”

By रुचि झा
मनोरंजनहोम

Shefali Jariwala Death Case: शेफाली जरीवाला की मौत की भविष्यवाणी हो चुकी थी बहुत पहले, देखें वीडियो

By रुचि झा
Dastak Logo Small
Facebook X-twitter Google-plus Wordpress Wordpress

About US

दस्तक इंडिया एक डेडिकेटेड इंडिपेंडेंट खबर वेबसाइट है जहाँ हमलोग ताजा खबरें देश, विदेश ओर बिज़नेस, एंटरटेनमेंट ट्रेवल, रिलिजन, जीवन शैली, क्राइम, राजनीती, इत्यादि आप तक पहुंचाते हैं।

हम लोग एक टीम है पत्रकारिता से जुड़े हुए जिनका मक़सद है लोगों तक सही खबर पहुंचना बिना किसी डर , बिना किसी के फेवर किये हुए।

© Dastak India News Website. All Rights Reserved.

 

Contact Us

Disclaimer 

Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

Email Address*

I accept the terms and conditions

Zero spam, Unsubscribe at any buzzstream.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?