#MeToo मूवमेंट के चलते आरोपों से घिरे केन्द्रीय मंत्री एम जे अकबर विदेश दौरे से वापस आ गए है। दिल्ली आईजीआई एयरपोर्ट पर जब एएनआई के पत्रकारों ने उनसे लगे आरोपों पर जवाब मांगा तो उन्होंने अपने ऊपर लगे किसी भी आरोप का कोई जवाब नहीं दिया। और कहा है वह बाद में इसका जवाब देंगे। एम जे अकबर भारतीय जनता पार्टी के नेता है, जिसकी वजह से विपक्षी पार्टी चाहती है कि उन्हें जल्दी से जल्दी कार्यरत पद से हटाया जाये।
#WATCH Delhi:Union Minister MJ Akbar returns to India amid accusations of sexual harassment against him, says, "there will be a statement later on." pic.twitter.com/ozI0ARBSz4
#MeToo मूवमेंट के चलते आरोपों से घिरे केन्द्रीय मंत्री एम जे अकबर विदेश दौरे से वापस आ गए है। दिल्ली आईजीआई एयरपोर्ट पर जब एएनआई के पत्रकारों ने उनसे लगे आरोपों पर जवाब मांगा तो उन्होंने अपने ऊपर लगे किसी भी आरोप का कोई जवाब नहीं दिया। और कहा है वह बाद में इसका जवाब देंगे। एम जे अकबर भारतीय जनता पार्टी के नेता है, जिसकी वजह से विपक्षी पार्टी चाहती है कि उन्हें जल्दी से जल्दी कार्यरत पद से हटाया जाये।सोशल मीडिया पर मी टू मूवमेंट की रफ़्तार बढ़ते समय ही एम जे अकबर पर यौन शोषण करने के आरोप लगे थे। खबरों के अनुसार, एम जे अकबर पर अबतक सात महिलाये यौन शोषण का आरोप लगा चुकी है। अकबर पर यह आरोप उस समय के है जब वह किसी न्यूज़पेपर के एडिटर थे। उन पर एक आरोप तो उसी अख़बार की इंटर्न करने गई लड़की ने लगाया था। लेकिन इनके आरोपों की गिनती बढ़ती ही जा रही है। इस पर केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि महिलाये यौन शोषण का शिकार होने के लिए काम पर नहीं जाती है। वे अपने सपने साकार करने और इज्जत के साथ जीने वाली जिंदगी के लिए जाती है और मुझे उम्मीद है कि ये जो महिलाये आवाज उठा रही है, उन्हें न्याय जरुर मिलेगा।अकबर पर लगे इन आरोपों पर भाजपा सरकार भी चुप है। इस पर उनका भी कोई जवाब नही आ रहा है। अकबर पर आरोप लगे तब अमित शाह ने कहा था कि सभी आरोपों की जाँच होंगी क्या सही है और क्या गलत ये तो जाँच के बाद ही पता चलेगा। और साथ ही, इस मामले पर सबसे पहले अकबर से जवाब लिया जाएगा उसके बाद ही कोई फैसला होगा। लेकिन इस मामले पर उनकी चुपी को देखते हुए लगता है कि कहीं न कहीं उनकी कोई गलती जरुर है वरना कोई भी व्यक्ति ऐसे आरोप लगने से चुप नहीं बैठ सकता।
— ANI (@ANI) October 14, 2018
सोशल मीडिया पर मी टू मूवमेंट की रफ़्तार बढ़ते समय ही एम जे अकबर पर यौन शोषण करने के आरोप लगे थे। खबरों के अनुसार, एम जे अकबर पर अबतक सात महिलाये यौन शोषण का आरोप लगा चुकी है। अकबर पर यह आरोप उस समय के है जब वह किसी न्यूज़पेपर के एडिटर थे। उन पर एक आरोप तो उसी अख़बार की इंटर्न करने गई लड़की ने लगाया था। लेकिन इनके आरोपों की गिनती बढ़ती ही जा रही है। इस पर केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि महिलाये यौन शोषण का शिकार होने के लिए काम पर नहीं जाती है। वे अपने सपने साकार करने और इज्जत के साथ जीने वाली जिंदगी के लिए जाती है और मुझे उम्मीद है कि ये जो महिलाये आवाज उठा रही है, उन्हें न्याय जरुर मिलेगा।
भारत ने UNHRC में 188 वोटों से जीता चुनाव