बॉलीवुड से हॉलीवुड का सफर तय कर चुकी देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अपनी सफलता की बुलंदियों पर है। अब वे ग्लोबल आइकॉन भी बन चुकी हैं। गुरुवार को मैडम तुसाद सिडनी में प्रियंका चोपड़ा के वैक्स स्टेच्यू का अनावरण किया गया।
वैक्स स्टेच्यू के साथ प्रियंका चोपड़ा पहली ऐसी एक्ट्रेस बन गई हैं, जिसके 4 वैक्स स्टेच्यू हैं। सिडनी में प्रियंका के वैक्स स्टेच्यू आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। फैंस प्रियंका के स्टेच्यू के साथ तस्वीरें खिंचवा रहे हैं। इसको लेकर मैडम तुसाद म्यूजियम सिडनी द्वारा सोशल मीडिया पर जानकारी दी गई और साथ में कुछ तस्वीर और वीडियो को भी शेयर किया गया है।
वही बता दे सिडनी से पहले प्रियंका का न्यूयॉर्क में वैक्स स्टेच्यू लगाया लगा गया था। अपने इस स्टेच्यू के साथ एक्ट्रेस ने तस्वीरें भी खिंचवाई थीं। ग्लोबल इंडस्ट्री पर प्रियंका किस कदर छाई हुई हैं, ये उनके पॉपुलैरिटी से पता चलता है।
https://www.instagram.com/p/Bv0vbjLj4h5/
बीते दिनों प्रियंका चोपड़ा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रही हैं। दरअसल, निक और उनके शादी के 3 महीने बाद ही तलाक की खबर को इंटरनेशनल मैगजीन ने छापा। जिसके बाद से दोनों की पर्सनल लाइफ सुर्खियों में बनी हुई है। खबरों के मुताबिक, मैगजीन का दावा बेबुनियाद है। दोनों अपनी शादीशुदा जिंदगी में बेहद खुश हैं। ऐसा भी कहा जा रहा है कि प्रियंका की टीम इंटरनेशनल मैगजीन के खिलाफ लीगल एक्शन लेंगी।
प्रियंका चोपड़ा के तलाक की अफवाह फैलाने वाली मैगजीन को भरना पड़ सकता है करोड़ों का जुर्माना
