
इस साल यानी 2018 में आज दूसरी बार पूर्ण चंद्र ग्रहण लगेगा। यह चंद्र ग्रहण भारत समेत अन्य कई देशों में देखा जा सकेगा। यह 21 वीं सदी का सबसे लंबा पूर्ण चंद्र ग्रहण है। यह आज रात 10 बजकर 44 मिनट पर आरंभ होगा।
चंद्रमा और सूर्य के बीच में पृथ्वी के आ जाने को ही चंद्र ग्रहण कहते है। चंद्र ग्रहण तब होता है जब सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी इस प्रकार आ जाती है कि पृथ्वी की छाया से चंद्रमा का पूरा या आंशिक भाग ढक जाता है। चंद्र ग्रहण के दौरान पृथ्वी सूर्य की किरणों को चंद्रमा तक पहुंचने में रोक लगा देती है। इस प्रकार पृथ्वी के उस भाग पर चंद्र ग्रहण दिखाई पड़ता है।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह आज इस थाने में देंगे गिरफ्तारी
इस साल यानी 2018 में आज दूसरी बार पूर्ण चंद्र ग्रहण लगेगा। यह चंद्र ग्रहण भारत समेत अन्य कई देशों में देखा जा सकेगा। यह 21 वीं सदी का सबसे लंबा पूर्ण चंद्र ग्रहण है। यह आज रात 10 बजकर 44 मिनट पर आरंभ होगा।चंद्रमा और सूर्य के बीच में पृथ्वी के आ जाने को ही चंद्र ग्रहण कहते है। चंद्र ग्रहण तब होता है जब सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी इस प्रकार आ जाती है कि पृथ्वी की छाया से चंद्रमा का पूरा या आंशिक भाग ढक जाता है। चंद्र ग्रहण के दौरान पृथ्वी सूर्य की किरणों को चंद्रमा तक पहुंचने में रोक लगा देती है। इस प्रकार पृथ्वी के उस भाग पर चंद्र ग्रहण दिखाई पड़ता है।आपको बता दे कि आज रात 11 बजकर 54 मिनट से पृथ्वी की काली छाया चंद्रमा को स्पर्श कर लेगी और आंशिक चंद्र ग्रहण शुरू हो जाएगा पृथ्वी की छाया धीरे धीरे चंद्रमा को ढकती जाएगी और इसके बाद रात 1 बजे चंद्रमा को पृथ्वी की छाया पूरी तरह ढक लेगी। यहां से शुरू होगा पूर्ण चंद्रग्रहण। ये पूर्ण चंद्र ग्रहण रात 2 बजकर 43 मिनट तक चलेगा। 2.43 बजे से पृथ्वी की छाया धीरे धीरे चंद्रमा से हटने लगेगी और फिर से आंशिक चंद्रग्रहण दिखना शुरू होगा जिसमें चंद्रमा का एक हिस्सा कटा हुआ नज़र आएगा। रात 3 बजकर 49 मिनट पर आंशिक चंद्रगहण भी खत्म हो जाएगा और चंद्रमा अपने पूरे आकार में दिखाई देने लगेगा। हालांकि पेनमब्रल ग्रहण की वजह से चंद्रमा पर काली छाया नज़र आती रहेगी जो 4.58 तक रहेगी। सुबह 4.58 पर चंद्रमा ग्रहण की काली छाया से पूरी तरह मुक्त हो जाएगा।2018 का यह दूसरा चंद्रग्रहण ऑस्ट्रेलिया, एशिया, अफ्रीका, यूरोप और साउथ अमेरिका के ज्यादातर हिस्सों में देखा जा सकेगा। वहीं अमेरिका, कनाडा, मेक्सिको में ये ग्रहण बिल्कुल नहीं दिखेगा। रूस के उत्तरपूर्वी बड़े हिस्से में भी ग्रहण नहीं दिखाई देगा। पूर्ण चंद्रग्रहण की कुल अवधि 103 मिनट होगी। चंद्रग्रहण पूरी दुनिया में एक ही वक्त पर होगा। यानी आज रात 10 बजकर 44 मिनट से शुरू होकर सुबह 4.58 तक चंद्रमा पर ग्रहण रहेगा। चूंकि भारत में ग्रहण के पूरे समय चंद्रमा आसमान पर होगा इसलिए ग्रहण लगने से लेकर खत्म होने तक का शानदार नज़ारा दिखाई देगा।
आपको बता दे कि आज रात 11 बजकर 54 मिनट से पृथ्वी की काली छाया चंद्रमा को स्पर्श कर लेगी और आंशिक चंद्र ग्रहण शुरू हो जाएगा पृथ्वी की छाया धीरे धीरे चंद्रमा को ढकती जाएगी और इसके बाद रात 1 बजे चंद्रमा को पृथ्वी की छाया पूरी तरह ढक लेगी। यहां से शुरू होगा पूर्ण चंद्रग्रहण। ये पूर्ण चंद्र ग्रहण रात 2 बजकर 43 मिनट तक चलेगा। 2.43 बजे से पृथ्वी की छाया धीरे धीरे चंद्रमा से हटने लगेगी और फिर से आंशिक चंद्रग्रहण दिखना शुरू होगा जिसमें चंद्रमा का एक हिस्सा कटा हुआ नज़र आएगा। रात 3 बजकर 49 मिनट पर आंशिक चंद्रगहण भी खत्म हो जाएगा और चंद्रमा अपने पूरे आकार में दिखाई देने लगेगा। हालांकि पेनमब्रल ग्रहण की वजह से चंद्रमा पर काली छाया नज़र आती रहेगी जो 4.58 तक रहेगी। सुबह 4.58 पर चंद्रमा ग्रहण की काली छाया से पूरी तरह मुक्त हो जाएगा।
अरविंद केजरीवाल ने योगी आदित्यनाथ को इस्तीफा देने की दी नसीहत