ऑस्ट्रेलिया की संसद का एक शर्मशार कर देने वाला मामला सामने आया है। वहां की एक महिला सांसद ने अपने ही सहकर्मी सांसदों पर यौन हिंसा से जुड़े कई गंभीर आरोप लगाए हैं। गुरूवार को महिला सांसद लिडिया थोर्पे ने अपने ही सहकर्मियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि, उनके साथ बहुत गलत हुआ है। संसद के शक्तिशाली पुरुषों ने उनके बारे में ना सिर्फ भद्दे कमेंट किए , बल्कि उनका रास्ता रोककर उनके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश भी की गयी।
उन्होंने यह भी बताया कि, बुधवार को उन्हें बयान को वापस लेने के लिए मजबूर भी किया गया था। सीनेट के संबोधन में अपना पक्ष रखते हुए उन्होंने कहा कि, अब हालात इस कदर बिगड़ गए हैं कि महिलाओं को इस संसद से बाहर निकलने में भी सावधानी बरतनी पड़ती है। उन्होंने यह दावे के साथ कहा कि, उनकी तरह कई महिलाएं इस हिंसा का शिकार हुई हैं।
यह भी पढ़ें : वैज्ञानिकों ने खोज निकाला नया सुपरनोवा, एलियंस के साथ कनेक्ट होने का बनेगा जरिया
तो वहीं दूसरी तरफ डेविड वैन जिन पर यह आरोप लगाए गए थे, उन्होंने खुद पर लगे सभी इल्जामों को गलत बताया है। गुरूवार को मीडिया से बातचीत के दौरान वैन ने कहा कि, वह उन पर लगे आरोपों से बुरी तरह से टूट गए हैं और साथ ही उन्होंने खुद पर लगे सभी आरोपों को गलत बताते हुए उनका खंडन किया।
यह भी पढ़ें : Dead Fishes in Texas: आखिर क्यों हजारों की संख्या में हुई मछलियों की इस प्रजाति की मौत?
लिडिया थोर्पे का कहना ही कि सांसद के ही कुछ शक्तिशाली व्यक्तियों ने उनका पीछा किया। उन्हें सीढियों पर रोककर उन्हें गलत तरीके से छूने की कोशिश की। उन्होंने बताया कि, वह खुद को कितना असहज महसूस करती हैं। उन्हें कमरे से बाहर निकलने में भी डर लगता था और-तो-और नौबत यहां तक आ गई थी की उन्हें बाहर जाने के लिए किसी को साथ लेकर जाना पड़ता था।