Delhi Parking Fight Video: दिल्ली केआर संत नगर ईस्ट ऑफ कैलाश के रहनेवालों में पार्किंग को लेकर रोज़ लफड़ा होता रहता है। किसी रोज़ कोई मारा भी जा सकता है। सरदार और उनके परिवार की महिलाओं ने सामने वाले और उसकी पत्नी को धो दिया। जिसका एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसको वीडियो में मारा जा रहा है। उसकी पत्नी लड़ाई को शांत कराने की कोशिश कर रही है। अन्य जो सरदार है उनकी घर की महिलाएं लड़ाई को बढ़ावा दे रही है। जिसका अंदाजा आप भी वायरल वीडियो को देख कर लगा सकते है।
दिल्ली केआर संत नगर ईस्ट ऑफ कैलाश के रहनेवालों में पार्किंग को लेकर रोज़ लफड़ा होता रहता है. किसी रोज़ कोई मारा भी जा सकता है. सरदार जी और उनके परिवार की महिलाओं ने सामने वाले और उसकी पत्नी को धो दिया. अगर कोई बराबरी का मिलता तो सोचिए क्या होता. #Delhi #Parking #Fight pic.twitter.com/Y8Uz2ENCsh
— Rana Yashwant (@RanaYashwant1) July 22, 2023
पार्किंग को लेकर सरदार ने शख्स की लड़ाई-
पार्किंग की समस्या दिल्ली जैसे बड़े शहर में आम हो गई है। गाड़ी की पार्किंग के लिए लोग किस प्रकार एक दूसरे को मारने पर उतारू हो सकते है। इसका एक नमूना बीते शनिवार को केआर संत नगर ईस्ट ऑफ कैलाश रहने वाले एक परिवार ने दे दिया है। दरअसल, इस इलाके में कोई भी कहीं पर भी गाड़ी पार्क कर चला जाता है। जिस पर ज्यादा तौर लोग नाराज ही दिखाई पड़ते है। हालांकि, इस बार सरदार की चपेट में एक परिवार आ गया है। जिसके एक शख्स की सरदार ने डंडे से जमकर सुताई कर दी है। मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसकी हर कोई निंदा भी कर रहा है।
ये भी पढ़ें- India-Myanmar-Thailand Highway परियोजना क्यों है इतनी मुश्किल, जानिए यहां
महिलाओं ने भी किया हमला-
अक्सर आदमी को शांत कराने में महिलाओं का बहुत बड़ा हाथ होता है। लेकिन, महिला ही काबू खो दे तो उस जगह पर लड़ाई होना बिल्कुल तय माना जाता है। ऐसा ही कुछ पार्किंग विवाद मामले में देखने को मिला है। जो लड़ाई बातचीत से हल की जा सकती थी, उस पर डंडे बरसाना एक दम दबंगई की ओर इशारा कर रहा है। जिसने इंसानियत को भी शर्मसार होने पर मजबूर कर दिया है। महिला आगे बढ़कर आदमी और उसकी पत्नी पर पूर्ण रूप से हावी होने की कोशिश कर रही थी। वहीं जिस महिला के पति को मारा जा रहा था। वह एक दम डरी और सहमी हुई दिखाई दे रही थी।
ये भी पढ़ें- India और Nepal के बीच Kurtha-Bijalpura रुट पर दौड़ने लगी ट्रेन, क्या होंगे फायदे जानें यहां