महंगाई भरे इस दौर में शादियों का बोझ गरीब परिवारों पर काफी बढ़ता है। इसके साथ ही शादी का सबसे अधिक बोझ उन परिवारों पर अधिक पड़ता है। जिन्हें अपनी बेटियों की शादी करनी होती हैं, लेकिन बुल्गारिया में इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए एक अजीबोगरीब परंपरा चली चल रही है। अगर कोई विदेशी पर्यटक शनिवार को बुल्गारिया के स्टारा ज़गोरा शहर में घूमने जाता है। तो वह पूरे शहर को मौज मस्ती में व्यस्त देखकर हैरान जरूर होगा, क्योंकि यहां पर दुल्हनों का बाजार लगता है। जहां पर आदमी अपने मनपसंद बीवी को चुन सकता है।
इस बाजार में लड़कियां अपने संभावित पतियों को लुभाने के लिए आकर्षक आभूषण, पोशाक पहनकर तैयार होती है। इन लड़कियों के साथ उनके परिवार के सदस्य भी होते हैं। लोग इस मार्केट में नाचने और खाने-पीने के साथ साथ बातचीत करने के लिए एकत्रित होते हैं। इसलिए इस मार्केट को जिप्सी ब्राइड मार्केट के नाम से भी जाना जाता है।
कब लगता है दुल्हनों का बाजार-
आपकी जानकारी के लिए बता दें, कि दुल्हनों का ये बाजार बसंत और गर्मियों के दौरान विभिन्न धार्मिक छुट्टियों पर 4 साल में एक बार आयोजित किया जाता है। यह बाजार कलाइदज़िस समुदाय के द्वारा लगाया जाता है। दरअसल, कलाइदज़िस समुदाय जो अपने पंरपरागत रूप से तांबे के कारीगरों के रूप में अपना जीवन व्यतीत करते हैं। इस परंपरा को सालों से करते हुए आए हैं यह समुदाय 12वीं से 14वीं शताब्दी में बुल्गारिया और पूर्वी यूरोप के अन्य राज्यों में आकर बस गए। आपको जानकर हैरान होगी कि इस समुदाय की लड़कियों और महिलाओं को किसी भी पुरुष सदस्य से मिलने या उसे डेट करने की अनुमति नहीं होती। इस समुदाय अपनी बेटियों बहनों की शादी लगभग 16 से 20 साल की उम्र में कर देता है। इसके साथ ही लड़कियों को आठवीं कक्षा से इस विश्वास के साथ स्कूल से बाहर कर दिया जाता है कि अगर उन्हें स्कूल से बाहर नहीं किया गया तो इन लड़कियों के प्रेमी इन्हें चुरा लेंगे।
यह भी पढ़ें- Chandrayan-3 की सफलता पर पाकिस्तान की प्रतिक्रिया, कहा हम पहले चांद पर हैं
मनपसंद बीवी के लिए देने पड़ते है इतने पैसे-
दुल्हनों के इस बाजार में सदियों से चली आ रही। इस सौदेबाजी के दौरान पुरुषों को अपनी मनपसंद बीवी के लिए लगभग 7500 डॉलर से लेकर 11300 डॉलर भारतीय रूपये के हिसाब से 6.19 लाख रूपये से लेकर लगभग 93.38 रूपये तक देने पड़ते है। आपको बता दें, यह राशि यहां की शादियों के कुल खर्चा बहुत कम है।
यह भी पढ़ें- Indian Argentina : भारत के इन हथियारों का दीवाना हुआ अर्जेंटीना, बड़े पैमाने पर करेगा खरीद