संगीत जगत के मशहूर गायक और गजल के सम्राट कहें जानें वाले पंकज उधास का बीते दिन यानी 26 फरवरी को 72 वर्ष की आयु में निधन हो गया। गज़लों के सम्राट ने अपनी मीठी और भावपूर्ण आवाज से दुनिया भर में लाखों लोगों का दिल जीता था उनके दुःखद निधन पर सभी फैंस की आंखें नम हो गई और पीएम मोदी सहित राजनीति दिग्गजों के साथ-साथ संगीत जगत के मशहूर गायक सोनू निगम, अनूप जलोटा जैसे कई गायकों और संगीतकारों ने पंकज उधास के निधन पर अपनी संवेदना व्यक्त की। आपको बता दें कि पंकज उधास का अंतिम संस्कार आज यानी 27 फरवरी किया जाएगा।
बेटी नायाब ने दी जानकारी-
पंकज उधास के परिवार ने एक सर्कुलर के जरिए यह सूचना दी हैं कि गजल गायक का अंतिम संस्कार मुंबई के हिंदू श्मशान में किया जाएगा। यह जानकारी पंकज उधास की बेटी नायाब ने अपने इंस्टाग्राम पेज के द्वारा साझा की, इसमें लिखा है कि पद्मश्री पंकज उधास की प्रेमपूर्ण स्मृति में बहुत भारी मन से, हम आपको 26 फरवरी 2024 को लंबी बीमारी के कारण उनके स्वर्गवास की सूचना देते हुए बहुत दुखी हैं। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार 27 फरवरी यानी आज दोपहर 3 से 5 बजे तक किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- Urvashi Rautela ने अपने जन्मदिन पर Honey Singh के साथ काटा 24 कैरेट सोने का केक, यहां जानें
चिट्ठी आई है सॉन्ग से मिली लोकप्रियता-
पंकज उधास का जन्म 17 मई 1951 को गुजरात में हुआ उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1980 में ‘आहट’ नाम से एक गजल एल्बम से करी। जल्द ही वह भारत में गजल संगीत का पर्याय बन गए और बॉलीवुड इंडस्ट्री में गजल गायक पंकज उधास ने संजय दत्त की फिल्म में ‘चिट्ठी आई है’ मशहूर सॉन्ग गाया था इस गाने के बाद पंकज उधास की लोकप्रियता में चार चांद लग गए, वहीं इस फिल्म का निर्देशन महेश भट्ट ने किया था।
यह भी पढ़ें- Elvish Yadav ने सांपों के ज़हर की रिपोर्ट पर शेयर किया वीडियो, कहा आरोपी साबित हुआ तो मैं..