Baba Siddiqui: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस के नेता बाबा सिद्दीकी की शनिवार रात मुंबई के बांद्रा ईस्ट इलाके में तीन लोगों ने गोली मार कर हत्या कर दी। इस घटना के तुरंत बाद ही दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। जानकारी के मुताबिक, उनके कार्यकाल के बाहर 2 से 3 लोगों ने घात लगाकर उन पर हमला कर दिया। ऐसा कहा जा रहा है, कि जैसे ही वह कार्यालय पहुंचे, हमलावर दौड़ते हुए आए और उन पर अंधाधुंध कई राउंड गोलियां चलाईं।
दो लोग हिरासत में (Baba Siddiqui)-
उन्हें चार गोलियां लगी, जिनमें से एक सीने पर जा लगी। पुलिस के मुताबिक, गोलीबारी के तुरंत बाद अंधेरी पूर्व से दो लोगों को हिरासत में ले लिया गया और अपराध शाखा द्वारा आगे की जांच जारी है। अब आरोपी शूटर्स की तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं। सूत्रों की मानें, तो एक आरोपी हरियाणा का और एक आरोपी उत्तर प्रदेश का रहने वाला है।

शूटर को सुपारी (Baba Siddiqui)-
एक व्यक्ति अभी संदिग्ध है, ऐसा कहा जा रहा है, की हत्या के लिए दूसरे राज्यों के शूटर को सुपारी दी गई थी। हालांकि अभी हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। साथ ही आरोपियों को लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। बाबा सिद्दकी की हत्या की घटना पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
ये भी पढ़ें- बाबा सिद्दीकी की हत्या पर तेजस्वी यादव ने किया पोस्ट, तो क्यों भड़के लोग? कहा नौवीं फेल..
मुंबई पुलिस को निर्देश-
“हमने मुंबई पुलिस को निर्देश दिए हैं कि जिन लोगों ने कानून-व्यवस्था को हाथ में लिया है। उनके किलाफ सख्त कार्यवाही की जाए, मुझे यकीन है कि मुंबई पुलिस जल्द ही तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही करेगी।” बिहार के गोपालगंज के रहने बाबा सिद्दकी 1999, 2004 और 2009 में बांद्रा पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र से विधायक चुने गए।
ये भी पढ़ें- Swati Maliwal ने साधा अरविंद केजरीवाल पर निशाना, कहा गुंडे को हेलिकॉप्टर में..