Khan Sir and Rehman Sir: हाल ही में बिहार के पटना में बीपीएससी अभ्यर्थियों द्वारा किए गए, धरने के दौरान छात्रों ने कोचिंग संचालक रहमान सर और खान सर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्रों का कहना है कि दोनों शिक्षकों ने उनके आंदोलन को हाईजैक कर लिया और इसे एक राजनीतिक मुहिम बना दिया है। 70वीं बीएसपी परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों का कहना है, कि रहमान सर और खान सर आंदोलन में शामिल हुए थे और तो उनका उद्देश्य सिर्फ छात्रों के मुद्दे को सरकार के सामने उठाना था। लेकिन अब छात्रों ने यह आरोप लगाया है, कि इन दोनों कोचिंग संचालकों ने आंदोलन को अपने स्वार्थ के लिए इस्तेमाल किया और इसे राजनीति का एक हिस्सा बना दिया है।
असली मुद्दे से भटके (Khan Sir and Rehman Sir)-
बहुत से छात्रों ने इन शिक्षकों को मंच से उतर जाने को भी कहा, क्योंकि वह छात्रों के असली मुद्दे से भटक चुके हैं। इधर बिहार लोक सेवा आयोग की 70वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर धरना दे रहे छात्रों से मिलने जन स्वराज के संस्थापक प्रशांत किशोर भी पहुंचे। उन्होंने छात्रों पर लाठी चार्ज की निंदा करते हुए कहा, कि अगर छात्र सड़कों पर उतरेंगे, तो वह भी उनके साथ खड़े हैं। प्रशांत किशोर ने इसे छात्रों का अधिकार बताया और कहा, कि वह राजनीति दल की तरफ से नहीं हैं।
कार्यवाही का विरोध-
बल्कि युवाओं के साथ रहकर सरकार द्वारा की जा रही बर्बर्तापूर्वक कार्यवाही का विरोध करने के लिए आए हैं। वहीं पटना के बापू भवन परीक्षा केंद्र पर 13 दिसंबर को आयोजित बीपीएससी की परीक्षा में प्रश्न पत्र लीक होने की अफवाह फैलने के बाद बहुत से छात्रों ने परीक्षा का बहिष्कार किया और बीपीएससी ने इस अफवाह को नकारते हुए, कहा कि असामाजिक तत्व ने इस अफवाह को फैलाया है और फिर से परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया था।
ये भी पढ़ें- शिक्षा मंत्रालय ने खत्म की No Detention Policy, अब 5th और 8th क्लास में फेल होने पर नहीं मिलेगा..
परीक्षा रद्द करने की मांग-
हांलाकी छात्रों ने परीक्षा रद्द करने की मांग करते हुए, धरना जारी रखा। बीपीएससी ने स्पष्ट कर दिया है, कि अन्य केंद्रों पर परीक्षा रद्द नहीं की जाएगी। इन मुद्दों पर राजनीतिक दलों का भी समर्थन देखने को मिल रहा है। वहीं विपक्षी नेता तेजस्वी यादव और कांग्रेस के अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत निर्दलीय सांसद पप्पू यादव का ने भी छात्रों के प्रदर्शन का समर्थन किया है। इसके साथ ही पप्पू यादव ने बिहार बंद की भी घोषणा की है। जबकि छात्र लगातार धरने पर बैठे हैं।
ये भी पढ़ें- क्या अब एक ही शिफ्ट में होगा PCS प्री एग्ज़ाम? सीएम योगी की पहल पर UPPSC ने बदला..
