Bird Flu: हाल ही में बिल्ली की बर्ड फ्लू के कारण ओरेगॉन सिटी में मौत हो गई। ऐसा कहा जा रहा है, कि पेट फूड के कारण यह बर्ड फ्लू फैल रहा है। बिल्ली की बर्ड फ्लू से मौत के बाद पूरे देश में पालतू जानवरों के खाने को वापस मंगाने की प्रक्रिया शुरू हो गई। बर्ड फ्लू एक बहुत संक्रामक बीमारी है, जो की जानवरों के दूषित भोजन से फैल रहा है। इस घटना ने पालतू जानवरों खास तौर पर बिल्लियों के इन्फ्लूएंजा के प्रति संवेदनशील होने पर चिंता को बढ़ा दिया है। जिन पेट फूड्स को वापस मंगाया जा रहा है, उनमें टर्की रेसिपी रॉ फ्रोज़न पेट फूड शामिल है। जिनकी एक्पायरी डेट 30 मई 2026 और 23 जून 2026 के बीच में है।
फूड्स की जांच क्या मिला? (Bird Flu)
इन फूड्स की जांच में यह पाया गया की, यह फूड रोगजनक और इन्फ्लूएंजा से इन्फैक्टिड हैं। जिसे बर्ड फ्लू के रूप में जाना जाता। इसके साथ ही उपभोक्ताओं को यह सलाह दी गई है, कि वह इसका इस्तेमाल न करें और रिफंड के लिए 866-637-1872 पर कांटेक्ट करें। हालांकि लोगों के मन में यह सवाल आ रहा है, कि इस बिल्ली को वायरस इन्फैक्शन कहीं और से तो नहीं हुआ? लेकिन राज्य के अधिकारियों का कहना है, कि बिल्ली हमेशा घर के अंदर रहती थी। जिससे वायरस के पर्यावरण के संपर्क में होने की संभावना नहीं है।
बिल्ली कैसे हुई संक्रमित (Bird Flu)-
जीनोम अनुक्रमण से पता चला है, कि पालतू जानवरों के कच्चे फूड में पाए जाने वाला वायरस संक्रमित बिल्लीयों में पाए जाने वाले वायरस के जैसा था। जानवरों के डॉक्टर का कहना है, कि यह बिल्ली पूरी तरह से घर के अंदर रहने वाली बिल्ली थी। यह वातावरण और वायरस के संपर्क में नहीं आई थी। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया, कि संक्रमण पालतू जानवरों के खाने से ही फैला था। सेटर फॉर डिज़िज़ कंट्रोल एंड प्रीवेंशन और राज्य अधिकारीयों दा कहना है, कि हम बर्ड फ्लू के लक्षणों के लिए घर पर बारीकी से नजर रख रहे हैं। हालांकि ओरेगॉन सिटी के लोगों में ऐसा मामला सामने नहीं आया है। लेकिन हाल ही में अमेरिका में H5 N1 बर्ड फ्लू के पहले गंभीर इंसानी मामलों की पहचान की गई है।
बर्ड फ्लू के लक्षण-
हालांकि लूसियाना के अस्पताल में भर्ती एक बैकयार्ड फ्लॉक के माध्यम से व्यक्ति बर्ड फ्लू से संक्रमित हुआ। बर्ड फ्लू मुख्य रूप से पक्षियों को प्रभावित करता है। लेकिन कुछ स्थितियों में यह इंसानों और बिल्लियों समेत स्तनधारी को भी संक्रमित करता है। वहीं अगर यह समस्या बिल्लियों को हो जाती है, तो उनमें सांस लेने में तकलीफ, कम भूख लगना, नाक बहना, बुखार आन, खांसी आना शामिल है। वही इंसानों में इस बीमारी के लक्षणों में बुखार, गला खराब होना, खांसी, मांसपेशियों में दर्द, आंखों में संक्रमण और सांस लेने में मुश्किल होना शामिल है। अगर यह लक्षण दिखाई देते हैं, तो आपको जल्द ही डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
ये भी पढ़ें- इन देशों में खाने की चीज़ों से फैल रही लिस्टेरिया नाम की बिमारी, जानें इसके लक्षण, बचाव और उपाय
कैसे करें बचाव-
हाल ही में हुए एक अध्ययन के मुताबिक, यह पता चला है कि बिल्लियों को बर्ड फ्लू संक्रमण पैलाने का ज़रिया बना सकता है। वहीं बिल्लियां दूषित भोजन या संक्रमित पक्षियों के संपर्क में आने से संक्रमित हो सकती हैं। हालांकि यह संक्रमण पालतू जानवरों और इंसानों दोनों को ही बर्ड फ्लू से बचने की ज़रूरत पर रोशनी डालता है। इसके लिए आपको कच्चे संक्रमित भोजन से बचना चाहिए। साथ ही आपको पका हुआ पेट फूड लाना चाहिए। आपको पालतू जानवरों के खाने को साफ हाथों से छूना चाहिए और आपको इसे रखने वाली जगह को भी साफ सुथरा रखना चाहिए। इसके साथ ही किसी भी तरह के लक्षण दिखने पर आपको तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
ये भी पढ़ें- आने वाले समय में धर्मों की आबादी में आएगा बड़ा बदलाव, किस धर्म की संख्या होगी ज्यादा? जानें रिपोर्ट में क्या..