By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Sunday, 8 Mar 2026
  • MY BOOKMARK
  • INTERESTSNew
  • CONTACT US
  • BLOG INDEX
Subscribe
Dastak India Transparent mobile new logo
  • होम
  • देश
  • टेक
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • वीडियो
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • खेल
    • विचार
    • हरियाणा
  • 🔥
  • देश
  • होम
  • मनोरंजन
  • social media
  • टेक
  • bjp
  • खेल
  • video
  • police
  • bollywood
Font ResizerAa
Dastak IndiaDastak India
  • होम
  • देश
  • टेक
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • वीडियो
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विचार
Search
  • My Interests
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 Dastak India. All Rights Reserved.
Dastak India > Home > लाइफस्टाइल > भूलकर भी इन चीज़ों को ना खाएं साथ, हो सकते हैं ज़हरीले..
लाइफस्टाइल

भूलकर भी इन चीज़ों को ना खाएं साथ, हो सकते हैं ज़हरीले..

Dastak Web Team
Last updated: January 1, 2025 8:55 pm
Dastak Web Team
Share
Food Combo to Avoid
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Source - Google)
SHARE

Food Combos to Avoid: इंसानों को स्वस्थ रहने के लिए जरूरी प्रोटीन और विटामिन की जरूरत होती है, जिसके लिए लोग अलग-अलग तरह का खाना खाते हैं, जिससे उनके शरीर को पोषक तत्व मिल सकें और वह स्वस्थ रह सकें। लेकिन कुछ खाने की चीज़ें ऐसी होती हैं, जिनमें पोषक तत्व तो होते हैं, लेकिन उन्हें साथ नहीं खाना चाहिए। जिन्हें साथ खाने से यह जहरीले हो सकते हैं, जो आपके स्वास्थ्य पर बुरा असर डालते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें आपको साथ में कभी भी नहीं खाना चाहिए।

Contents
दूध और मछली (Food Combos to Avoid)-दूध और फल(Food Combos to Avoid)-अंडे और मीट-फल और खाना-पनीर और कोल्ड ड्रिंक-आलू और प्रोटीन-

दूध और मछली (Food Combos to Avoid)-

दूध और मछली दोनों ही प्रोटीन से भरपूर होते हैं, लेकिन उनके गुण एक दूसरे से बिल्कुल अलग होते हैं। आयुर्वेद की मानें, तो मछली की प्रकृति गर्म है। जबकि दूध ठंडा होता है, इन्हें एक साथ खाने से पाचन क्रिया बाधित हो जाती है। जिससे जहरीले पदार्थ जमा होने लगते हैं और कुछ व्यक्तियों में एलर्जी और त्वचा संबंधी समस्या होने लगती है। इसके अलावा उन्हें अलग-अलग पाचन एंजाइम की जरूरत होती है, जो आंत पर दबाव डाल सकते हैं। जिससे असुविधा और अपच की समस्या हो सकती है।

दूध और फल(Food Combos to Avoid)-

इसके साथ ही कुछ ऐसे फल होते हैं, जिन्हें दूध के साथ नहीं खाना चाहिए। संतरे, अनानास और कीवी जैसे अम्लीय या खट्टे पदार्थ दूध को खराब कर सकते हैं। इसे बचाना मुश्किल हो जाता है, इस मिक्सचर से सूजन, गैस, पेट में दर्द जैसी परेशानियां हो सकती हैं। इसके अलावा यह पाचन को धीमा कर देते हैं और पोषक तत्वों के अवशोषण को कम कर सकते हैं। जिससे आपको इसे खाने के बाद बेचैनी महसूस होगी।

अंडे और मीट-

इसके साथ ही अंडे और मीट जैसे दो भारी प्रोटीन सोर्स को एक साथ खाने से आपका पाचन तंत्र ओवरलोड हो सकता है। प्रोटीन को टूटने में ज्यादा समय लगता है और एक साथ इसका सेवन करने से पेट फूलना, अधूरा पाचन और भारीपन हो सकता है। यह प्रक्रिया पोषक तत्वों के अवशोषण में बाधा डालती है और आपको सुस्त और बेचैन महसूस करा सकती है।

फल और खाना-

साथ ही अन्य खाद्य पदार्थों के मुकाबले में फल ज्यादा तेजी से पचते हैं। जब इन्हें खाने के साथ खाया जाता है, तो यह पेट में फर्मेंट हो जाते हैं। क्योंकि वह भारी खाद्य पदार्थों के प्रोसेस्ड होने का इंतजार करते हैं। जो सूजन, गैस और बेचैनी का कारण बन सकता है। इसके अलावा यह कुशल पाचन में बाधा डालकर फलों और भोजन के पोषण संबंधी लभों को कम करते हैं।

पनीर और कोल्ड ड्रिंक-

इसके साथ ही पनीर वाले खाने और कोल्ड ड्रिंक को एक साथ कंज्यूम नहीं करना चाहिए। पनीर में वसा की मात्रा बहुत ज्यादा पाई जाती है और इसे ठंडे कार्बोनेट के साथ लेने से आपके पाचन पर बुरा असर पड़ता है। कार्बोनेशन वसा के टूटने की प्रक्रिया को धीमा कर देता है। जिससे पेट फूलना और बेचैनी जैसी समस्या होती है। इसके अलावा सोडे की अम्लीय प्रकृति पनीर के लिए खाद्य पदार्थों के पाचन में बाधा उत्पन्न कर सकती है। जिससे संभावित रूप से शरीर में एसिडिटी, गैस और वसा जमा हो सकती है।

ये भी पढ़ें- युवाओं में बढ़ रहे हैं Heart Attack के मामले, इन चेतावनियों को पहचानने से बच सकती है जान

आलू और प्रोटीन-

इसके अलावा आलू और प्रोटीन को एक साथ नहीं लेना चाहिए। आलू जैसे स्टार्च खाद्य पदार्थ और चिकन या स्टिक जैसे प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों को पाचन के लिए जरूरत होती है। आलू को क्षारीय स्थिति की जरूरत होती है। जबकि प्रोटीन को अम्लीय स्थितियों की जरूरत होती है। जब यह खाना एक साथ खाया जाता है, तो यह पाचन को धीमा कर सकता है। जिससे सुजन, गैस और भारीपन की समस्या हो सकती है। उसके साथ ही समय के साथ यह संयोजन आपके चयापचय स्वास्थ्य और ऊर्जा के स्तर को भी प्रभावित कर सकता है।

ये भी पढ़ें- युवाओं में क्यों बढ़ती जा रही है हार्ट से जुड़ी समस्याएं? यहां जानें तीन मुख्य कारण

TAGGED:food combinations to avoid ayurvedaFood CombosFood Combos AvoidFood Combos to AvoidFood Combos to Avoid Chart
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article Mumbai-Nagpur Highway इस हाईवे पर एक के बाद एक 50 से ज्यादा गाड़ियां कैसे हो गई पंचर? यहां जानें पूरा मामला
Next Article Airports देश में बने नए एयरपोर्ट क्यों होते जा रहे हैं वीरान? क्या खतरे में है सरकार की..

दस्तक इंडिया की खबरों की समझ

दस्तक इंडिया मीडिया समूह समझता है कि सोशल मीडिया के इस जमाने में आपके पास ब्रेकिंग न्यूज के काफी विकल्प हैं। इसलिए हम उनपर फोकस न करते हुए आपके लिए इनसाइड स्टोरी पर ज्यादा जोर देते हैं, क्योंकि वो आपको कोई नहीं बताता। इसके अलावा हम आपको धर्म, लाईफस्टाईल, टेक और ऑटो जैसी कटैगरी की खबरें भी आप तक पहुंचाते हैं।
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

Popular Posts

SRS GROUP पर EBIZ.COM ने किया, करोडों के गबन का केस

नोएडा की ईबिज.कोम कंपनी ने एसआरएस ग्रुप के डायरेक्टर पर करोडों की धोखाधडी का आरोप…

By dastak

दूरी बढ़ा रही सोशल मीडिया, फिर भी बहुत से अंजान अब अपने हैं

अजय चौधरी कुछ लोग सोचते हैं कि सोशल मीडिया हमें करीब ला रहा है, कभी…

By dastak

Viral Video: चलती गाड़ी पर आसमान से गिरी बिजली, वीडियो देखकर उड़ जाएंगे होश

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक चलती गाड़ी पर अचानक…

By Dastak Web Team

आप ये भी पढ़ें

धर्मलाइफस्टाइल

Sawan 2025: पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए महिलाएं करें ये खास उपाय

By रुचि झा
लाइफस्टाइल

पैरों में दिखने वाले ये 6 संकेत कर सकते हैं Liver Damage symptoms का इशारा

By रुचि झा
लाइफस्टाइल

Asthma Risk in Children: भारत के 1.5 करोड़ बच्चे अस्थमा के खतरे में, जाने कारण

By रुचि झा
लाइफस्टाइल

what causes hiccups: हिचकी से राहत के लिए अपनाएं ये 7 असरदार फूड्स

By रुचि झा
Dastak Logo Small
Facebook Twitter Google-plus Wordpress Wordpress

About US

दस्तक इंडिया एक डेडिकेटेड इंडिपेंडेंट खबर वेबसाइट है जहाँ हमलोग ताजा खबरें देश, विदेश ओर बिज़नेस, एंटरटेनमेंट ट्रेवल, रिलिजन, जीवन शैली, क्राइम, राजनीती, इत्यादि आप तक पहुंचाते हैं।

हम लोग एक टीम है पत्रकारिता से जुड़े हुए जिनका मक़सद है लोगों तक सही खबर पहुंचना बिना किसी डर , बिना किसी के फेवर किये हुए।

© Dastak India News Website. All Rights Reserved.

 

Contact Us

Disclaimer 

Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

Email Address*

I accept the terms and conditions

Zero spam, Unsubscribe at any buzzstream.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?