बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और करीना कपूर खान के बेटे तैमूर अली खान रविवार को पहली बार अपनी दादी के साथ पटौदी हाउस हरियाणा पहुंचे। तैमूर के आने की सूचना थोड़ी ही देर में पूरे शहर में फैल गई। पोते के साथ वो करीब साढ़े तीन घंटे तक इब्राहिम पैलेस में रुकीं। तैमूर की एक झलक पाने के लिए लोग पैलेस पर टकटकी लगाए रहे, लेकिन उन्हें निराशा ही हाथ लगी।
पटौदी स्थित इब्राहिम पैलेस के पास में रहने वाले लोगों ने तैमूर के आने पर खुशी जाहिर की, लेकिन तैमूर को नहीं देख पाने पर वे मायूस हो गए।
दरअसल, पैलेस में किसी को अंदर जाने की परमिशन नहीं होने से उन्हें छोटे नवाब की झलक भी नहीं मिल पाई। आपको बता दें कि तैमूर की मम्मी करीना को पटौदी हाउस काफी पसंद है। वह शादी के बाद यहां कई बार आ चुकी हैं।
https://www.youtube.com/watch?v=S2nTo9jOPJc