मशहूर टीवी एक्ट्रेस किम कर्दाशियां तीसरी बार मां बनी हैं। सरोगेसी के जरिए किम ने घर में नन्हीं परी का आगमन हुआ है। बेटी के स्वागत के लिए किम और उनके पति केन्ये वेस्ट ने खास तैयारियां की हैं। किम की खुशी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने अपनी नवजात बच्ची को 1.83 करोड़ का टेडी बीयर गिफ्ट किया है।
बस यही नहीं रियलिटी टीवी स्टार किम ने बेटी के लिए आलीशान नर्सरी और काफी महंगी चीजें खरीदी हैं। क्लोजर मैगजीन के अनुसार, किम ने इटली से कई महंगे खिलौने खरीदे हैं और बेबी की नर्सरी को सजाया है।
https://www.instagram.com/p/BddCMgqFd_Y/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_legacy
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, किम कर्दाशियां ने बेटी के लिए दुनिया से सबसे मंहगे खिलौने खरीदे हैं। जिसमें 87.35 लाख के स्वारोवस्की से कवर्ड घोड़े, 1.83 करोड़ का स्टीफ लुईस वूइटन का टेडी बीयर शामिल है।