बॉलीवुड की दंगल गर्ल जायरा वसीम फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह चुकी है। जायरा ने बॉलीवुड से किनारा करने की वजह अपने धर्म को बताया था। उनकी इस घोषणा के बाद बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी हस्तियों से लेकर उनके फैंस भी हैरान रह गए थे। वहीं, अब जायरा एक बार फिर से अपनी एक फोटो को लेकर सुर्ख़ियों में है। सोशल मीडिया पर उनकी एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसके चलते उन्हें ट्रोलर्स का सामना करना पड़ रहा है।
दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में एक फोटो शेयर कि है, जिसमें प्रियंका, जायरा, फरहान अख्तर और रोहित सरफ नजर आ रहे हैं। इस फोटो में ये सभी हस्तियां किसी बीच के किनारे दिखाई दे रही हैं। हालांकि ये फोटो ‘द स्काई इज पिंक’ की शूटिंग के दौरान की है। ऐसे में जायरा अपने बीच लुक और इस पुरानी तस्वीर के लिए लोगों के निशाने पर हैं।
https://www.instagram.com/p/B2GuMZrnYHF/
उनकी इस फोटो के वायरल होते ही जायरा को ट्रोलर्स का सामना करना पड़ रहा है। एक यूजर ने लिखा, ‘जायरा वसीम यहां क्या कर रही हैं? जब वह पहले ही धर्म के नाम पर बॉलीवुड छोड़ चुकी हैं। क्या ड्रामेबाज लड़की है ये।’ वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, ‘ये वो लड़की है जो अपने धर्म की वजह से एक्टिंग छोड़ चुकी है। तो अब क्या? क्या वह सब लाइम लाइट पाने के लिए किया गया ड्रामा था?’
Video: अनुष्का संग पहली मुलाकात में विराट ने की थी ये गलती
साथ ही, अन्य यूजर ने ‘जायरा यहां क्या कर रही हैं? मेरा मतलब है कि उन्होंने धार्मिक भावनाओं को लेकर बॉलीवुड छोड़ दिया अब वह बीच पर इंजॉय कर रही हैं। वह बेशक ऐसा कर सकती हैं। लेकिन उन्हें धर्म के नाम पर झूठा दिखावा करने की जरूरत नहीं है।
Video: जैकलीन फर्नांडिस ने ‘मोहे रंग दो लाल’ गाने पर किया कथक डांस