काजल तंवर
अनंत अंबानी की सगाई में बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री ऐश्वर्या राय ने अपनी ओर सभी का ध्यान खींचा था। ऐश्वर्या के साथ-साथ उसकी बेटी आराध्या बच्चन का एथनिक लुक काफी चर्चा में है। मां की तरह बेटी ने भी पार्टी में अपने लुक और स्टाइल से चार चांद लगा दिए हैं। आराध्या ने लाइट पिंक कलर का हेवी एंब्रायडरी वाला अनारकली सूट पहना था। इस सूट के साथ मैचिंग दुपट्टा भी कैरी किया था। आराध्या ने गोल्डन कलर के मोजे पहने थे, जो उनके पूरे लुक को और भी खूबसूरत बना रहे थे।
View this post on Instagram
बिजनेस टायकून मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी ने गुरुवार को बिजनेसमैन वीरेन मर्चेंट की लड़की राधिका मर्चेंट के संग सगाई की। सभी रस्में अंबानी हाउस यानी एंटीलिया में गोल धना और चुनरी विधि से निभाई। सगाई में बॉलीवुड से लेकर खेल जगत की कई नामी हस्तियां पहुंची। बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय ने ग्रीन कलर का अनारकली सूट पहना था। गले में शाही हार ने उनके लुक को और भी खूबसूरत बना दिया है। इसके साथ उन्होंने लाल कलर की लिपस्टिक, गोल्ड क्लच और फैशनेबल हाई हील्स पहने थे।
इस साल गुंजेगी दीपिका और रणवीर के घर किलकारी, अभिनेत्री ने इंटरव्यू में खुद बताया था अपना प्लान
जिसने उनके लुक को और भी गॉर्जियस बना दिया था। मुकेश अंबानी के घर इन दिनों एक के बाद एक खुशी दस्तक दे रही है। कुछ समय पहले जहां नीता और मुकेश नाना-नानी बने हैं। वहीं उनके घर में शहनाई बजने वाली है और उनके छोटे बेटे अनंत शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। वर्तमान में रिलायंस के ऊर्जा कारोबार का नेतृत्व अनंत अंबानी कर रहे हैं। और वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय से स्नातक है। शैला और वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका हेल्थ केयर के बोर्ड में निदेशक के रूप में कार्य करती हैं।
मेहंदी की रस्म के साथ शुरू हुई राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी की शादी की रस्में