Holi 2023: होली का त्योहार भारत बडे़ ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता हैं, हिंदू धर्म में यह दिन बहुत ही विशेष होता है होली के एक दिन पहले शुभ मुहूर्त में होलिका दहन किया जाता हैं, इस साल होली 8 मार्च के दिन मनाई जाएगी। होली के दिन दान देना बडा़ शुभ होता हैं,ज्योतिष शास्त्र में भी इन दानों का उल्लेख किया गया हैं, माना जाता है कि होली के दिन दान करने से आपके घर में लक्ष्मी वास करती हैं।
ज्योतिष शास्त्र की माने होली के दिन कुछ विशेष चीजों का दान करना भी बेहद लाभदायक होता हैं, होली के दिन मां लक्ष्मी की विशेष कृपा पाने के लिए 3 चीजों के दान देने का विशेष महत्व बताया गया हैं, ऐसा माना जाता है कि इन चीजों के दान से मां लक्ष्मी की प्रसन्न होकर अपनी कृपा भक्तों पर बनाई रखती हैं। आइए जानते हैं होली पर किन चीजों का दान करना शुभ माना जाता हैं।
वस्त्रों का दान-
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार किसी भी खास अवसर पर किया गया दान व्यक्ति को कई शुभ फल प्रदान करता है, होली पर गरीब व्यक्ति को वस्त्रों का दान करने से आपको पुण्य की प्राप्ति होगी। इतना ही नहीं, कहते हैं कि होली के दिन वस्त्रों का दान करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर विशेष कृपा करती हैं।
Holika Dahan 2023 : होलिका दहन पर करें ये आसान उपाय, आर्थिक उन्नति में होगा विकास
भोजन का दान-
होली के दिन गरीब व भूखे व्यक्ति को खाना खिलाने का भी विशेष महत्व होता है, होली के दिन सभी के घरों में कई पकवान बनाए जाते हैं।कहा जाता है कि इन पकवानों में से कुछ भाग दान जरूर करना चाहिए, अगर वह भोजन गरीबों का दान में दिया जाए या फिर भूखे व्यक्ति को खिलाकर उसकी भूख को शांत किया जाए तो आपके के घर में कभी अन्न की कमी नहीं होगी।
Holi 2023: इस साल 8 दिन का नहीं, बल्कि 9 दिन का होगा होलाष्टक जानिए क्यों