किरण शर्मा
राहुल गांधी ने अपने ब्रिटेन दौरे के समय कैंब्रिज विश्वविद्यालय में भाषण देते हुए मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला था। जिसकी राजनेताओं ने कठोर निंदा की और कहा, कि राहुल गांधी का यह संबोधन विदेशी धरती पर भारत का अपमान है। इसी बात को लेकर हाल ही में केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने
राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए ट्विट किया और कहा, कि राहुल गांधी देश की एकता के लिए सबसे बड़ा खतरा है।
IMD ने जारी किया अलर्ट, इन राज्यों में तेज बारिश के साथ आंधी- तूफान की संभावना
कहा राहुल गांधी ‘पप्पू’ है-
किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए अपने ट्वीट में लिखा, कि भारत के लोग जानते हैं कि राहुल गांधी ‘पप्पू’ है लेकिन विदेशी नहीं जानते, कि वह असल में पप्पू है। उनके मूर्खतापूर्ण बयानों का जवाब देना जरूरी नहीं है लेकिन समस्या यह है, कि उनके भारत विरोधी बयानों का इस्तेमाल देश विरोधी ताकतें करती है।
Rahul Gandhi Ji will not listen to us but I hope he listens to his devoted well wishers! pic.twitter.com/ghuJ2mqSii
— Kiren Rijiju (@KirenRijiju) March 8, 2023
शेयर किया राहुल गांधी का वीडियो-
राहुल गांधी का ऑक्सफोर्ड में संबोधन देते हुए का वीडियो शेयर करते हुए किरेन रिजिजू ने लिखा, कि कांग्रेस के स्वघोषित राजकुमार ने सारी हदें पार कर दी है उन्होंने कहा, कि राहुल गांधी भारत की एकता के लिए बेहद खतरनाक है। इस तरह के बयानों से वह लोगों को भारत को विभाजित करने के लिए उकसा रहे है। भारत के सबसे लोकप्रिय और माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का एक ही सपना है ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’।
This self declared Congress Prince has crossed all the limits. This man has become extremely dangerous for India's unity. Now he's provoking people to divide India. India's most popular & loved Hon Prime Minister @Narendramodi Ji's only mantra is 'Ek Bharat Shreshtha Bharat'. pic.twitter.com/8LKRybLAZW
— Kiren Rijiju (@KirenRijiju) March 8, 2023