महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए दिल्ली में काम अब और तेज हो गया है, गृह मंत्रालय के निर्देश के मुताबिक, अब दिल्ली पुलिस राजधानी में महिला अपराध को रोकने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंट्स की मदद लेने वाली है। जानकारी के लिए बता दें, कि राजधानी दिल्ली में निर्भया फंड के तहत से सिटी प्रोजेक्ट पर जोरों शोरों से काम चल रहा है। जानकारी के मुताबिक, इस साल अगस्त तक हर हालत में से सिटी प्रोजेक्ट शुरू कर दिया जाएगा। भारत सरकार ने निर्भया फंड के तहत दिल्ली में महिलाओं के साथ होने वाले अपराध को रोकने के लिए प्रोजेक्ट शुरू किया है, इस प्रोजेक्ट पर तकरीबन 798 करोड़ रुपए खर्च हो रहे हैं।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-
राजधानी में पुलिस व्यवस्था को महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों को रोकने के लिए मजबूत किया जा रहा है। इसके लिए दिल्ली पुलिस को तकनीकी रूप से समझ बनाने पर विशेष जोर दिया जाएगा, पिछले दिनों इस योजना के बारे में बताते हुए उपराज्यपाल ने कहा, कि महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध को अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से रोका जा सकेगा। इस तकनीक की मदद से लोगों के व्यवहार में भी परिवर्तन आएगा, इससे दिल्ली पुलिस को अपराध की जानकारी सही समय पर मिल जाएगी और उस पर तुरंत कार्यवाही भी हो सकेगी।
विशेष तकनीक का इस्तेमाल-
जानकारी के मुताबिक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के तहत दिल्ली पुलिस मुसीबत में फंसी महिलाओं के पास पहुंचने के लिए विशेष तकनीक का इस्तेमाल करेगी। इसके तहत सीसीटीवी की मदद से महिला की सुरक्षा व्यवस्था के निगरानी की जाएगी। इसके साथ ही आपातकालीन रिस्पांस सिस्टम, 24 घंटे सीसीटीवी निगरानी, अपराधियों का डाटा समय पर उपलब्ध कराना और उस वीडियो फुटेज के विश्लेषण के आधार पर कार्यवाही करने के लिए चेतावनी का डाटा तैयार कर सकेगा।
अपराधों में तेजी-
राजधानी में महिलाओं के खिलाफ पिछले कुछ सालों में होने वाले अपराधों में तेजी आ गई है। महिलाओं के साथ अपराध की घटना में 2022 से 15 प्रतीशत तक की तेजी आई है, दिल्ली में 87 साल की बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म की घटनाएं हो रही हैं और लड़की को 35 टुकड़ों में काट कर फेंक दिया जाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए बसों के अंदर महिलाओं की सुरक्षा के लिए पैनिक बटन और कैमरे लगाए जाएंगे। साथ ही महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए डीटीसी और क्लस्टर बसों में महिला मार्शल की तैनाती भी की जाएंगी।
गौर फरमाएंं- Delhi Metro में अब QR Code से कर सकेंगे सफर, नहीं पड़ेगी कार्ड रिचार्ज की ज़रुरत
केंद्र सरकार के निर्देश-
दिल्ली पुलिस महिला सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार के निर्देश पर सिटी प्रोजेक्ट पर काम कर रही है, इसके तहत सभी सार्वजनिक कैमरों को एक जगह मॉनिटर किया जाएगा। महिलाओं को आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षण भी दिया जाएगा, इसके साथ ही कम उम्र में विवाह, महिलाओं के साथ छेड़छाड़, पोक्सो एक्ट जैसे विषयों की जानकारी दी जाएगी और उसके लिए हेल्पलाइन नंबर भी दिए जाएंगे।
यहां भी गौर फरमाएं- यूपी में योगी का खौफ, सरेंडर करने गैंगस्टर खुद पहुंचा पुलिस थाने