सोशल मीडिया पर आए दिन हैरान कर देने वाले वीडियोज़ सामने आते रहते हैं। हाल ही में इंटरनेट पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखकर आपको अपनी आंखों पर भरोसा नहीं होगा। वायरल वीडियो में एक कैनाल दिखाई दे रहा है। जिसका पानी रहस्यमयी तरीके से अपना रंग बदल कर हरा हो गया है। हैरान कर देखने वाली बात यह है कि यह वीडियो इटली के वेनिस शहर का है। जो अपने इसी ग्रैंड कैनाल को लेकर मशहूर है।
The water in the Grand Canal in Venice has turned bright green.
Has grown significantly. pic.twitter.com/N7js56Vmiy
— Animal World (@dragon_of_time_) May 28, 2023
रविवार को कैनाल ने बदला अपना रंग-
रविवार सुबह यानी 28 मई को वेनिस के लोगों ने इस अद्भुत नज़ारे को देखा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, ये वही प्रसिद्ध ग्रैंड कैनाल है, जहां पर बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘द ग्रेट गैंबलर’ का हिट सॉन्ग ‘दो लफ्जों की है दिल की कहानी’ की शूटिंग की गई थी। ग्रैंड कैनाल अपने खूबसूरत नजारे को लेकर मशहूर है, लेकिन अब ग्रैंड कैनाल अपने बदलते रंग को लेकर चर्चाओं में है। कैनाल के पानी का रंग अजीबोगरीब तरीके से हरा होने की सूचना रियाल्टो ब्रिज के पास रहने वाले लोगों ने पुलिस को दी। सोशल मीडिया पर वेनेटो के क्षेत्रीय अध्यक्ष ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कैनाल के रंग बदलने की सूचना दी। कैनाल के पानी का रंग कैसे बदला इसकी जांच अभी हो रही है।
यह भी पढ़ें- Viral Video: शख्स ने ऐसा क्या गाया जिसे सुन भड़के लोग
मिली जानकारी के मुताबिक, अधिकारियों ने कैनाल के पानी का सैंपल ले लिया है, जिसकी अभी जांच की जा रही है। वहीं पानी के अचानक से रंग बदलने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। वेनिस ग्रैंड कैनाल का पानी पहले भी अपना रंग बदल चुका है। साल 1968 में भी एक सांस्कृति कार्यक्रम के दौरान अर्जेंटीना के कलाकार निकोलस गार्सिया उरिबुरू ने फ्लोरेसिन नामक एक फ्लोरोसेंट डाई से नहर के पानी को हरे रंग में बदल दिया था। इसके पीछे का उद्देश्य प्रकृति और सभ्यता के संबध को लोगों को दिखाना था।
यह भी पढ़ें- बेकरी ने ऐसा निकाला ऑफर, एंट्री करते ही लोगों ने नाचना किया शुरू