Hero MotoCorp आने वाले कुछ सालो में मार्किट के एक महत्वपूर्ण सेगमेंट में अपनी बड़ी भूमिका निभाने के लिए तैयारी कर रहा है। Hero MotoCorp कंपनी ने प्रीमियम बाइक और Electric वाहन सेगमेंट में एंट्री करने की योजना बनाई है। मिली जानकारी के अनुसार, कंपनी चार नई प्रीमियम मोटरसाइकिल के मॉडल्स पर काम कर रही हैं, जिन्हे लेकर कंपनी कोर प्रीमियम और अपर प्रीमियम जैसे सेगमेंट में एंट्री करेगी।
Hero MotoCorp लॉन्च करेगी नए मॉडल्स-
कोर प्रीमियम बाइक सेगमेंट (Core Premium Bike सेगमेंट) में एक Fully-faired Karizma समर और एक Naked streetfighter भी शामिल हो सकते हैं। इसके साथ ही upper premium model में जल्द ही कंपनी Harley-Davidson X440 और streetfighter bike को लॉन्च करेगी। अगर बात करें इन मॉडल्स के इंजन की तो इन मॉडल्स में हमें 200cc से 400cc मिलेगा।
यह भी पढ़ें- Electric Car खरीदने से पहले जान लें इससे जुड़ी परेशानियां
Karizma XMR 210 –
Hero MotoCorp कंपनी अपनी लोकप्रिय Hero Karizma को देश में वापसी लेन वाली है। जिसमें अब New Liquid-cooled 210cc के इंजन का प्रयोग किया जाएगा। इसके साथ ही आपको बता दें, कि यह इंजन 25PS की पावर और 20Nm का टार्क तक जेनरेट कर सकता है और इस मॉडल का नाम Hero Karizma XMR 210 हो सकता है।
Harley-Davidson X440 –
Harley-Davidson X440 एक मेड-इन-इंडिया बाइक है जो 3 जुलाई, 2023 को लॉन्च होने वाली है। इसके साथ ही इस मॉडल में 440cc, single-cylinder,और air/oil-cooled engine मौजूद है। इसे Royal Enfield Classic 350 से अधिक पावर और टॉर्क प्रदान करने की उम्मीद की जा सकती है। X440 में सिंगल डाउनट्यूब फ्रेम, एक USD फोर्क, और ट्विन शॉक एब्जॉर्बर होंगे। इसमें MRF टायर के साथ 18/17 इंच के व्हील्स शामिल होंगे।
यह भी पढ़ें- OLA Electric Car का शानदार लुक देख कर आप भी हो जाएंगे हैरान