भारत में इस साल कई नई कारें लॉन्च हुई और पिछले दो महीने में इनकी संख्या भी काफी बढ़ गई है। इन लॉन्च में नई कारें अपडेट फेस लिफ्ट और स्पेशल एडमिशन शामिल हैं। अब कुछ अन्य मॉडल भी बाजार में आने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। नवंबर के महीने में भी कई ऑटो कंपनियां अपनी नई कार पेश करने वाली है। नवंबर में लॉन्च की जाने वाली पांच कारों के बारे में आईए जानते हैं।
Mercedes-Benz GLE-
इस साल की शुरुआत में फेसलिफ्टेड Mercedes-Benz GLE को अंतरराष्ट्रीय बाजारों में लॉन्च किया गया था और यह 2 नवंबर को भारत में लांच होने वाली है। अपडेटेड एसयूवी में मामूली कॉस्मेटिक बदलाव और फीचर मिलेगा। इसमें भारत-स्पेक मॉडल में सबसे ज्यादा संभावना 2 लीटर और 3 लीटर डीजल इंजन ऑप्शन मिलने की है। इसकी कीमत 93 लाख रुपए से शुरू होने की उम्मीद है।
TATA Punch EV-
TATA Punch EV कई बार टेस्टिंग के दौरान देखी जा चुकी है, इसमें नई Nexon EV वाले कुछ डिजाइन एलिमेंट्स मिल सकते हैं। इसके दो बैट्री पैक ऑप्शन के साथ आने की उम्मीद जताई जा रही है। Punch के इलेक्ट्रिक वर्जन की शुरुआत कीमत 12 रुपए लाख के करीब हो सकती है।
Mercedes-AMG C43-
Mercedes-AMG C43 आने वाले नवंबर को अपडेटेड GLE के साथ लांच होने वाली है। स्पॉटिफाई परफॉर्मेंस सेडान में 2 लीटर टर्बो पैट्रोल इंजन हो सकता है, जो उनकी पिछली पीढ़ी में मिलने वाले तीन लीटर इंजन से ज्यादा पावरफुल होगा। C43 AMG की कीमत 85 लाख रुपए से शुरू होने की उम्मीद है।
ये भी पढ़ें- ये कंपनी जोड़ रही है कार में ChatGPT, इन कस्टमर्स को मिलेगी फ्री सर्विस
Superb-
कुछ समय पहले स्कोडा ने Superb को भारतीय बाजार में बंद कर दिया था, अब यह लौटने वाली है। हाल ही में कंपनी ने 2024 Superb के डिजाइन स्केच का खुलासा किया। इसे ग्लोबल लेवल पर 2 नवंबर में पेश किया जाने वाला है। लेकिन भारत में यह अगले साल लाई जाएगी।
Force Gurkha-
कई बार 5-डोर Force Gurkha की ऑनलाइन तस्वीरें सामने आई है। ऑफ रोडर प्रोडक्शन के लिए तैयार है। उम्मीद जताई जा रही है कि फोर्स इस नवंबर में मारुति जिम्नी और महिंद्रा थार के खिलाफ लॉन्च करने वाली है। इसकी कीमत 16 लाख रुपए से शुरू हो सकती है।
ये भी पढ़ें- टायर में क्यों भरी जाती है नाइट्रोजन गैस, जानें इसके फायदे