77 वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हर घर तिरंगा के तहत अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने भी अपने घर पर तिरंगा फहराया और आजादी का जश्न मनाया। जिन्होंने इसकी एक छोटी सी वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी साझा की है और अपने फैंस को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। हालांकि, अभिनेत्री तिरंगा फहराते समय कुछ ऐसी गलती कर बैठी की वह ट्रोलर्स का शिकार हो गई।
View this post on Instagram
शिल्पा शेट्टी ने किया कुछ ऐसा-
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने तिरंगा फहराते हुए जो वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया है। उसमें वे अपने परिवार के साथ दिख रही हैं। तिरंगा फहराते हुए शिल्पा शेट्टी और उसके सभी घर वालों ने जूते पहने हुए हैं। जिसकी वजह से लोगों को यह तिरंगा का अपमान लग रहा है और वह शिल्पा शेट्टी ट्रोल कर रहे हैं। एक ट्रोल ने शिल्पा शेट्टी को ट्रोल करते हुए, लिखा जब तिरंगा फहराते हैं तब आपको झंडे की रस्सी अपने जूते चप्पल उतार कर ही थाम नी चाहिए। इस बात के पक्ष में कई लोगों आ गए और यह कहने लगे कि शिल्पा शेट्टी को तिरंगा फहराने के नियमों का नहीं पता है।
यह भी पढ़ें- BB OTT 2 के Grand Finale में कौन जीतेगा बाज़ी Elvish Yadav या Abhishek Malhan
ट्रोलर्स को दिया जवाब-
स्वतंत्र दिवस पर शिल्पा शेट्टी ने बढ़ती हुई ट्रोलिंग को देखकर ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया। उन्होंने अपनी बात इस तरह कहीं की ट्रोलर्स का मुंह बंद हो गया। जी हां, अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर गूगल सर्च का एक स्क्रीनस्टॉ डाला। जिसमें यह लिखा हुआ था कि आप जूते चप्पल पहनकर झंडा फहरा सकते हैं, ऐसा करने की कोई भी मनाई नहीं है। उसके बाद अभिनेत्री नहीं लिखा कि अपने फैक्ट चेक कर लें और आज के दिन नफरत ना फैलाए। इसके बाद अभिनेत्री ने यह भी लिखा, कि मुझे तिरंगा फहराने के नियम पता है यह तिरंगा मेरे देश की आन बान शान है मुझे गर्व है कि मैं एक भारतीय हूं। उनकी इस पोस्ट की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ की गई।
यह भी पढ़ें- BB OTT 2 के Finale से पहले अस्पताल में भर्ती हुआ ये केंटेस्टेंट, यहां पाएं पूरी जानकारी