हाल ही में ‘थैंक यू फॉर कमिंग’ अपकमिंग फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है। जिसमें अभिनेत्री भूमि पेडनेकर मुख्य किरदार में नज़र आएगी। इसके साथ ही इस फिल्म में शहनाज गिल भी दिखाई देंगी। ट्रेलर लॉन्च में शहनाज गिल का ग्लैमरस अवतार देखने को मिला जिसने अपनी हसीना अदाओं के साथ सभी का दिल जीत लिए। इसके साथ ही हाल ही में फैंस के साथ लाइव चैट में शहनाज गिल ने अपने मेकओवर को लेकर बातचीत की। मेकओवर पर बात करते हुए शहनाज गिल ने कहा, कि मेरे मेकओवर का क्रेडिट रिया कपूर को को जाता है। इससे पहले आप सोनम कपूर को देखते थे और wow महसूस करते थे। क्योंकि वह बहुत अच्छे से ड्रेसअप होती हैं, अब ठीक उसी प्रकार रिया कपूर ने मेरा मेकओवर किया है।
आपको बता दें, शहनाज गिल पंजाब इंडस्ट्री की एक जाने-माने स्टार है। साथ ही शहनाज गिल को पंजाबी कैटरीना कैफ भी कहा जाता है। शहनाज गिल बिग बॉस 13 में हिस्सा लिया था इस शो से शहनाज गिल को एक अलग पहचान मिली। इस शो में फैन्स ने शहनाज गिल की क्यूटनेस की खूब तारीफ की। इसके साथ ही बिग बॉस 13 के दौरान शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला की केमिस्ट्री लोगों को काफी पसंद आई। बिग बॉस के घर से बाहर निकलने के बाद शहनाज गिल ने अपने ट्रांसफॉर्मेशन पर काफी ध्यान दिया। उन्होंने लॉकडान का फायदा उठाते हुए 6 महीने के अंदर अपना लगभग 12 किलो वजन कम कर हर किसी को अपनी फिटनेस हैरान किया।
यह भी पढ़ें- Jawan: Sharukh khan के फैन्स के लिए Google ने की खास पेशकश, सर्च बार में…
वहीं दूसरी तरफ अगर शहनाज गिल के वर्क फ्रंट की बात करें, तो शहनाज थैंक यू फॉर कमिंग के अलावा एक पंजाबी फिल्म Ranna Ch Dhanna में भी नज़र आएगी। थैंक यू फॉर कमिंग फिल्म में भूमि पांडे और शहनाज गिल के अलावा कुशा कापिला, डॉली सिंह और शिवानी बेदी अभिनेत्री भी नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें- Kareena Kapoor को लेकर आई बड़ी ख़बर सामने, बेबो लेंगी बॉलीवुड से विदा