Delhi-Meerut Repid Rail: भारत की पहली रैपिड ट्रेन 2 दिन बाद देश में शुरू होने वाली है और इसका किराया तय किया जा चुका है। NCRTC ने चार्ट को जारी कर दिया है। जिसके मुताबिक अलग-अलग स्टेशनों के लिए अलग-अलग किराया है। 20 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका उद्घाटन करने वाले हैं। इसे अगले दिन 21 अक्टूबर को आम लोगों के लिए ट्रेन के दरवाजे खोल दिए जाएंगे। NCRTC ने काफी मंथन के बाद रैपिडेक्स का किराया तय किया है। किराया तय करते समय सभी वर्गों को ध्यान में रखा गया है, यही कारण है कि प्रीमियम क्लास और स्टैंडर्ड क्लास के किराए में करीब 2 गुना फर्क है।
17 किलोमीटर की दूरी तय-
स्टैंडर्ड क्लास का सबसे कम किराया 20 रुपए और अधिकतम किराया 50 रुपए रखा गया है। वहीं सुविधाजनक सफर के लिए प्रीमियम कोच में सबसे कम किराया 40 रुपए और अधिकतम किराया 100 रुपए रखा गया है। यानी कि अगर आप 17 किलोमीटर की दूरी तय करते हैं तो आपको स्टैंडर्ड क्लास के लिए 50 रुपए और प्रीमियम क्लास के लिए 100 रुपए देने होंगे। वहीं 90 सेंटीमीटर से कम ऊंचाई वाले बच्चों का किराया नहीं लगेगा।
चुनावी दौर-
जानकारी के मुताबिक, जब 2009 में आरटीएस की परिकल्पना की गई थी, तो इसकी डीपीआर का किराया 2 रुपए प्रति किलोमीटर रखने की बात हुई थी। लेकिन समय बीतने के साथ-साथ ही लागत बढ़ गई। मंत्रालय ने किराया कम रखना और सस्ते परिवहन के साथ प्रतिस्पर्धक बनाने की कोशिश की है। चुनावी दौर में किराया ज्यादा नहीं रखने को लेकर पीएमओ का भी दखल हो सकता है।
ये भी पढ़ें- Audi S5 स्पोर्टबैक प्लैटिनम एडिशन भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
दिल्ली-मेरठ-
रैपिडेक्स शहरी परिवहन को सरल, सुगम और समय के लिहाज से भरोसेमंद बनाने की परियोजना है। इस समय दिल्ली मेरठ के लिए कई विकल्प मौजूद हैं। दिन में रेलवे के साथ-साथ निजी वाहन, एक्सप्रेस का इस्तेमाल और सार्वजनिक व सेवा भी शामिल है।RRTS को मेट्रो की तरह दैनिक यात्रियों के लिए उपयोगी और आकर्षक बनाने के लिए यात्रा को सुविधाओं के साथ के फायदेमंद बनाए रखने की कोशिश हो रही है।
ये भी पढ़ें- Hyundai की इन कारों पर मिल रही है 50,000 तक की छूट, जानें डिटेल