चीन अपने परमाणु ताकत को काफी तेजी से बड़ा रहा है वह 2030 तक हजार परमाणु हथियार बना लेगा। मिली जानकारी के अनुसार, चीन के पास अभी 500 परमाणु हथियार मौजूद है, लेकिन फिर भी तेजी से अपनी परमाणु ताकत ओर बढ़ा रहा है।
बीबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, पेंटागन ने यह कहा है कि अगले दशक में चीन अपनी परमाणु ताकत का तेजी से आधुनिकीकरण और विस्तार करेगा। चीन के परमाणु हथियार वृद्धि अनुमान से अधिक है, लेकिन यह अभी भी रूस और अमेरिका से कम है। इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट के अनुसार, रूस के पास लगभग 5889 परमाणु हथियार है जबकि अमेरिका के पास 5244 परमाणु हथियार हैं। वहीं दावा किया जा रहा है कि साल 2021 में चीन के पास लगभग 400 हथियार थे जिनकी संख्या अब बढ़ चुकी हैं।
गुरुवार को मिली एक जानकारी के अनुसार, चीन एक नई अंतरमहाद्वीपीय मिसाइल प्रणाली विकसित कर रहा है जिसमें पारंपरिक हथियारों का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके साथी इससे चीन अमेरिका को निशाने पर लेने की धमकी दे सकता है। वहीं आपको बता दें, कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग पहले ही का चुके हैं, कि चीन 2049 तक वर्ल्ड क्लास मिलिट्री तैयार कर लेगा। साल 2012 में सत्ता में आने के बाद जिनपिंग ने देश की सशस्त्र सेनओं को आधुनिकरण बनाने की बात कही थी जिसे पूरा करने के लिए वह कदम उठा रहा है।
यह भी पढ़ें- Israel: हमास के साथ छिड़ी जंग में भारत को लेकर इजरायल ने दिया बड़ा बयान, यहां जानें
चीन अभी भी पहले हथियार ने चलनेे की पॉलिसी मानता है। वहीं अमेरिकी अधिकारी ने कहा, कि बीजिंग ने समझौता 2022 में मिसाइल साइटों के तीन नए समूहों का निर्माण किया गया। जानकारी के मुताबिक, इन क्षेत्रों में कम से कम 300 नए इंटरकांटिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल साइलो शामिल है।
यह भी पढ़ें- चीन की बढ़ाई परमाणु ताकत हैरान हुआ अमेरिका कही ये बड़ी बात