Mahindra Thar Earth Edition: हाल ही में महिंद्रा ने अपनी महिंद्रा थार का नया अर्थ एडिशन लॉन्च कर दिया है, जिसकी कीमत 15.40 लाख रुपए से शुरु गई है। महिंद्रा थार अर्थ वेरिएंट पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन विकल्पों के साथ एलसी हार्ड टॉप चार वेरिएंट में उपलब्ध है। एंटी गियर बॉक्स के साथ डीजल पावर ट्रेन के साथ महिंद्रा थार अर्थ वेरिएंट की अधिकतम कीमत 17.7 लाख रुपए है। जहां पेट्रोल वेरिएंट की कीमत 16.99 लाख रुपए है।
महिंद्रा डेजर्ट फ्यूरी-
महिंद्रा थार एडिशन के डीजल वेरिएंट की कीमत 16.15 लाख रुपए रखी गई है। इसकी बाहरी हिस्से में अर्थ एडिशन बेस और एक नया सैटिग मेट रंग है, जिसे महिंद्रा डेजर्ट फ्यूरी कहा जाता है। ओवर आरवीएम और ग्रिल में बॉडी कलर एक्सेंट मिलता है। इसमें इंसर्ट के साथ रेगिस्तान थीम वाले डिटेल्स और मिश्र धातु के पहिए भी हैं। इसके अलावा महिंद्रा और थार वर्ड मार्क मैट ब्लैक रंग में है।
सिलाई और सीटों पर अर्थ ब्रांडिग-
4×4 ऑटोमेटिक बैज़ अब लाल रंग की सिलाई और सीटों पर अर्थ ब्रांडिग की वजह से कैबिन ज्यादा अपमार्केट दिखता है। डोर मैट को डैज़र्ट फ्यूरी में तैयर किया गया है। इसके अलावा डुअल टोन एसी वेंट, स्टीयरिंग व्हील पर थीमैटिक इंसर्ट, गियर नॉब के लिए पियानो ब्लैक और डार्क क्रोम में एचवीएम हाउजिंग, सेंटर गियर कंसोल कप होल्डर और स्टीयरिंग व्हील पर ट्वीन पीक लोगो है।
ये भी पढ़ें- Mahindra Scorpio-N Z8 सिलेक्ट जल्द होगा लॉन्च, यहां जानें धांसू फीचर्स और कीमत
ऑफर में कुछ एसेसरीज-
इंटीरियर में डैशबोर्ड पर एक सजावटी VIN प्लेट मिलती है। इसके अलावा ऑफर में कुछ एसेसरीज भी है, जैसे कस्टमाइज फ्रंट और रियर आर्म्रेस्ट जिनकी मांग ग्राहक थार के पहली बार लांच होने के बाद से कर रहे थे। नए 7D मैट और एक कंफर्ट किट भी है। यह ध्यान रखना जरूरी है कि यह सहायक उपकरण अलग से बेचे जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें- Maruti की Fronx पर मिल रही है 60 हज़ार की छूट, ऑटोमेकर के लिए साबित हुई गेम चेंजर