फरीदाबाद। देश के जानेमाने प्रतिष्ठित कवि प्रभुदयाल कश्यप के पौते और प्रैस फोटोग्राफर राकेश कश्यप और सरिता कश्यप के बेटे विष्णु आदित्य कश्यप ने अपने परिवार से एक अलग भारतीय सेना में देश सेवा का क्षेत्र चुना और सेना के लेफ्टीनेंट बनकर ही अपने घर लौटा।
हाल ही में चैन्नई से पासआउट परेड मे विष्णु आदित्य ने लेफ्टिनेंट के रैंक के साथ नए क्षेत्र में प्रवेश किया है। मूल रूप से होडल के रहने वाले कश्यप परिवार के लाडले समेत हरियाणा से कुल 15 लेफ्टिनेंट बने हैं। जिनमें से आदित्य फरीदाबाद का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। आदित्य के पिता मशहूर प्रैस फोटोग्राफर राकेश कश्यप हरियाणा सरकार के जनसपंर्क विभाग और टाइम्स ऑफ इंडिया जैसे अखबारों में अपनी सेवाएं देने के बाद अब स्वतंत्र रूप से काम कर रहे हैं। वहीं आदित्य के बड़े भाई दिव्य प्रताप कश्यप इंजीनियर हैं।
सेक्टर 17 निवासी विष्णु आदित्य कश्यप ने होडल के साथ आज पूरे फरीदाबाद जिले और प्रदेश का नाम फक्र से ऊंचा कर दिया है। विष्णु हाल ही में चेन्नई स्थित ऑफीसर ट्रेनिंग अकादमी(ओटीए) से ट्रेनिंग लेकर पास आउट हुए हैं। इस गौरवशाली क्षण पर उनके पिता राकेश कश्यप और माता सरिता कश्यप उपस्थित थी। चेन्नई ओटीए से सेना के 322 ऑफीसर पास आउट हुए हैं। इसमें 266 लडक़े और 31 लड़कियां हैं। विष्णु की बारहवीं तक की पढ़ाई एमवीएन में की है। इसके पश्चात इंजीनियरिंग की पढ़ाई सूरजकुंड रोड स्थित मानव रचना इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से की है। विष्णु की इस उपलब्धि से परिवार व सगे-संबंधियों में खुशी की लहर है।
विष्णु की माता सरिता एक शिक्षिका हैं, कुल मिलाकर परिवार का सेना से कभी कोई नाता नहीं रहा। विष्णु कहते हैं कि उनके दादा कवि प्रभुदयाल कश्यप से उन्हें हमेशा देश सेवा की प्रेरणा मिली। उनकी लिखी कविताएं उन्हें झकझोर कर रख देती हैं। विष्णु का कहना है कि कड़ी मेहनत से व्यक्ति कोई भी मुकाम हासिल कर सकता है। देश की सेवा करने की इच्छा हमेशा उनके मन में रहती थी आज उन्हें बड़ों के आशीर्वाद से यह गौरवशाली अवसर मिला है।
दस्तक इंडिया मीडिया समूह समझता है कि सोशल मीडिया के इस जमाने में आपके पास ब्रेकिंग न्यूज के काफी विकल्प हैं। इसलिए हम उनपर फोकस न करते हुए आपके लिए इनसाइड स्टोरी पर ज्यादा जोर देते हैं, क्योंकि वो आपको कोई नहीं बताता। इसके अलावा हम आपको धर्म, लाईफस्टाईल, टेक और ऑटो जैसी कटैगरी की खबरें भी आप तक पहुंचाते हैं।