बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी ने कुछ ही समय पहले बेटी निशा कौर को गोद लिया है। अब सनी जहां भी जाती हैं बेटी निशा उनके साथ ही होती है। मंगलवार को मुंबई एयरपोर्ट पर सनी लियोनी और उनके पति नज़र आए और उनके साथ बेटी निशा भी थी। बेटी निशा को डेनियल ने गोद में ले रखा था।
इस दौरान जब निशा कैमरे से डरती दिखीं तो डेनियल ने उनका चेहरा छुपा लिया। वहीं सनी लियोनी भी बेटी को कैमरे से बचाती नज़र आईं।
आपको बता दें कि निशा करीब दो साल की हैं। इसी साल जुलाई में सनी लियोनी ने निशा को गोद लिया है। निशा महाराष्ट्र के लातुर जिले की रहने वाली हैं। ये तस्वीरें उस वक्त मुंबई एयरपोर्ट पर क्लिक की गईं जब सनी लियोनी अपने पति के साथ दिल्ली से वापस आई। सनी लियोनी अपनी अपकमिंग फिल्म तेरा इंतजार के फर्स्ट लुक लॉन्च के लिए एक दिन पहले दिल्ली पहुंची थीं। कुछ दिनों पहले सनी लियोनी ने निशा के बारे में कहा था, कि यह एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है और हम दोनों इसके आर्थिक और मानसिक दोनों तरह से तैयार हैं।
https://www.youtube.com/watch?v=xGw2IhqFUtI