जापानी वाहन निर्माता कंपनी सुजुकी ने अपनी सबसे लोकप्रिय स्पोर्ट्स बाइक Hayabusa के 2018 मॉडल को भारतीय बाजार में लांच कर दिया है। इस बाइक को 13 लाख 87 हजार रुपए (दिल्ली एक्स शोरूम) की कीमत पर पेश किया गया है। भारत में इसे दो कलर वेरिएंट में पेश किया गया है। जिसमे की एक पर्ल मीरा रैड दूसरा पर्ल गलेशियर वाइट शामिल है।
सुजुकी हायाबुसा में 1340cc का in-line four-cylinder, liquid-cooled engine का इस्तेमाल किया गया है। ये इंजन 197 bhp की पावर के साथ 155 Nm का पीक टार्क जनरेट करने की क्षमता रखता है। इसे 6-स्पीड gearbox से लैस किया गया है। कंपनी का दावा है कि सुजुकी हायाबुसा 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटी की रफ्तार पकड़ने के लिए महज 2.74 सैकेंड का समय लगाती है।
वहीं इसकी टॉप स्पीड 299 किलोमीटर प्रति घंटा की बताई जा रही है। सुजुकी हायाबुसा को दुनिया की सबसे fast production bikes की लिस्ट में शामिल किया गया है। ये बाइक दिल्ली मुम्बई चेन्नई जैसे महा नगरों में बिक्री के लिए उपलब्ध करा दी गयी है।