By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Saturday, 7 Feb 2026
  • MY BOOKMARK
  • INTERESTSNew
  • CONTACT US
  • BLOG INDEX
Subscribe
Dastak India Transparent mobile new logo
  • होम
  • देश
  • टेक
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • वीडियो
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • खेल
    • विचार
    • हरियाणा
  • 🔥
  • देश
  • होम
  • मनोरंजन
  • social media
  • टेक
  • bjp
  • खेल
  • video
  • police
  • bollywood
Font ResizerAa
Dastak IndiaDastak India
  • होम
  • देश
  • टेक
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • वीडियो
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विचार
Search
  • My Interests
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 Dastak India. All Rights Reserved.
Dastak India > Home > विचार > राजनीतिक जनित हैं किसानों की समस्याएं !
विचारहोम

राजनीतिक जनित हैं किसानों की समस्याएं !

dastak
Last updated: November 30, 2018 1:00 pm
dastak
Share
kisan march
किसान मार्च में कवि कुमार विश्वास की लिखी पंक्तिया बखूबी काम में आ रही हैं... (सोर्स -ट्वीटर)
SHARE

अजय चौधरी

किसान एक बार फिर दिल्ली में है। इनकी समस्याएं बहुत हैं, लेकिन कुछ समस्याएं राजनीतिक जनित भी है जैसे किसान फसल बीमा योजना जिसे किसानों के भले के लिए लागु किया गया लेकिन इससे शायद ही किसी किसान का भला हो पाया, किसान बस प्रिमयम देते रहे और उधर उनकी फसल को नुकसान हुआ तो उसकी भरपाई हुई ही नहीं। फसल बीमा योजना के अधिकतर मामले ऐसे ही हैं, अपवादों को छोड दें तो ये राजनीतिक जनित समस्या है। जो हाल ही में हुई है।

जिसका मतलब यही है कि सरकार ने कोरपोरेट कंपनियों को किसानों को भी लूटने का लाईसेंस जारी कर दिया है। किसान को तो ये भी नहीं पता कि बीमा कंपनी तक कैसे पहुंचा जाए। बीमा कंपनी तक यदि कोई पहुंच भी जाए तो वो 24 घंटे के अंदर नुकसान की जानकारी देने का नियम बता देती है। आग लगे तो किसान नुकसान की जानकारी तुरंत भी दे दे लेकिन कैसे वो किसान प्राकृतिक आकलन का नुकसान 24 घंटे में कर सकता है।

सरकार कर्जमाफी कर दिखा देती है, कि देखिए हम किसानों के साथ खडे हैं, बैंको से लिया गया कर्ज माफ किया जाता है। जिससे बैंको को तो हानी होती ही है साथ ही किसान फिर से कर्ज ले लेता है। बैंक नहीं देता तो साहूकार दे देता है। अब बैंक का कर्ज तो सरकार माफ भी कर दे लेकिन साहुकार का कर्ज और उसका ब्याज कौन माफ करे?

मराठी समुदाय को मिला 16 फ़ीसदी आरक्षण, विधानसभा में बिल पास

समस्या यही है कि असल समस्या पर कोई बात ही नहीं करना चाहता। असल समस्या है “एमएसपी” अंग्रेजी में मिनिमम सपोर्ट प्राइस और हिंदी में न्यूनतम समर्थन मूल्य कहते हैं इसे। जिसे फसल ही लागत के आधार पर तय किया जाना चाहिए। फसल की लागत में जमीन, खाद्य, दवाईयां, मजदूरी, बिजली, पानी, ट्रैक्टर, पशु , फसल मंडी तक पहुंचाने का किराया आदि आता है। इन सब को जोडकर एमएसपी का मूल्य तय किया जाना चाहिए। किसान एमएसपी का मूल्य बढाने की मांग करते रहते हैं ताकी कम से कम उनकी लागत तो निकल पाए। जिन फसलों का मूल्य बढ़ा भी दिया जाता है तो उन्हें उस मुल्य पर खरीदने के लिए कोई राजी ही नहीं होता। बेचरा किसान आखिर में उसे कम दामों पर बेचने को मजबूर होता है। खरीद किस कीमत पर हुई सरकार इसकी कभी जांच ही नहीं करवाती।

 समस्या का हल इसी में है कि किसानों को बस उनकी फसल का उचित मूल्य मिल जाए तो वो फिर ना तो कर्ज लेने को और न ही आत्महत्या करने को मजबूर होंगे। लेकिन इतना हल भी हमारे राजनेता नहीं कर पाते या करना नहीं चहाते। चाहते तो क्या कुछ नहीं हो सकता। डर ये भी है कि किसान अगर पढ़ लिख गया, उसके हाथ में दो पैसा आ गया तो तुम्हे कौन पूछेगा? तुम्हारी बातों में कौन फसेगा?

इसरो ने एक साथ 31 सैटेलाइट लॉन्च कर किया कमाल, लॉन्च किया HysIS सैटेलाइट

दिल्ली में किसान डेरा डाले हैं, संसद भवन की तरफ मार्च कर रहे हैं, ये मार्च उनकी तरफ ही जा रहा है, जिन्हें वो खुद चुनकर वहां तक भेजते हैं, आज वो उनके दर पर ठोकर खा रहे हैं, क्योंकि किसान भी जानते हैं कि नेताओं का उनके दर पर हाथ फैलाने का समय फिर से आने वाला है, मध्यप्रदेश में हो लिया, राजस्थान में चल रहा है। किसान की उम्मीद बस इतनी है कि नेता के उनकी झोपड़पट्टी की तरफ आने से पहले और वहां खाना खाने का ढोंग करने से पहले वो उनसे अपनी कुछ जायज मांगे मनवा ले।

हमें सोचना होगा कि क्यों किसान मुद्दा होकर भी कभी मुद्दा नहीं बन पाते, इतना अगर सोच पाओगे तो आज के ये प्रायोजित मुद्दे धुंधले नजर आने लगेगें।

TAGGED:Farmers problemmspकिसानकिसान की समस्याकिसान यात्राकिसान रैलीफसल बीमा योजना
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
By dastak
Follow:
Dastak India Editorial Team
Previous Article Drama Queen Rakhi Sawant will make her marriage in Los Angeles, share Invitation card ड्रामा क्वीन राखी सावंत लॉस एंजील्स में रचाएंगी अपनी शादी, इनवीटेशन कार्ड किया शेयर
Next Article India vs Australia: Out of Test matches due to injury Prithvi Shaw India vs Australia : चोट लगने की वजह से टेस्ट मैच से आउट हुए पृथ्वी शॉ

दस्तक इंडिया की खबरों की समझ

दस्तक इंडिया मीडिया समूह समझता है कि सोशल मीडिया के इस जमाने में आपके पास ब्रेकिंग न्यूज के काफी विकल्प हैं। इसलिए हम उनपर फोकस न करते हुए आपके लिए इनसाइड स्टोरी पर ज्यादा जोर देते हैं, क्योंकि वो आपको कोई नहीं बताता। इसके अलावा हम आपको धर्म, लाईफस्टाईल, टेक और ऑटो जैसी कटैगरी की खबरें भी आप तक पहुंचाते हैं।
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

Popular Posts

24 घंटे रखते हैं Wifi Router ऑन, तो हो जाइए सावधान! इन बिमारीयों का हो सकते हैं शिकार

वाईफाई आपको बहुत सी सुविधाएं तो देता है, लेकिन इसके साथ ही वो आपको बहुत…

By Dastak Web Team

अग्नीवीर योजना को लेकर पहली बार सेना में सुगबुगाहट, आर्मी इसे लेकर उठा रही है ये बड़ा कदम

ये सेना का इंटरनल सर्वे है, जो अग्नीपथ योजना पर किया जा रहा है। अग्नीवीरों…

By dastak

नए साल से बंद हो सकता है आपके फोन का Whatsapp

By dastak

आप ये भी पढ़ें

लाइफस्टाइलहोम

How to Deal with Angry Wife: क्या आपकी पत्नी को भी आता है बार-बार गुस्सा? जानें कैसे करें शांत

By रुचि झा
मनोरंजनहोम

Aamir Khan Depression After Divorce: film Lagaan की सफलता के पीछे छिपा था अकेलापन और दर्द”

By रुचि झा
मनोरंजनहोम

Shefali Jariwala Death Case: शेफाली जरीवाला की मौत की भविष्यवाणी हो चुकी थी बहुत पहले, देखें वीडियो

By रुचि झा
लाइफस्टाइलहोम

अलसी और एलोवेरा: Powerful Combination for skin and hair

By रुचि झा
Dastak Logo Small
Facebook Twitter Google-plus Wordpress Wordpress

About US

दस्तक इंडिया एक डेडिकेटेड इंडिपेंडेंट खबर वेबसाइट है जहाँ हमलोग ताजा खबरें देश, विदेश ओर बिज़नेस, एंटरटेनमेंट ट्रेवल, रिलिजन, जीवन शैली, क्राइम, राजनीती, इत्यादि आप तक पहुंचाते हैं।

हम लोग एक टीम है पत्रकारिता से जुड़े हुए जिनका मक़सद है लोगों तक सही खबर पहुंचना बिना किसी डर , बिना किसी के फेवर किये हुए।

© Dastak India News Website. All Rights Reserved.

 

Contact Us

Disclaimer 

Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

Email Address*

I accept the terms and conditions

Zero spam, Unsubscribe at any buzzstream.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?