वाराणसी में तीन दिन तक चलने वाले प्रवासी भारतीय दिवस के कार्यक्रम के पहले दिन ही विवाद शुरू हो गया है। दरअसल, इस कार्यक्रम में आयोजकों की ओर से बांटी जा रही फोटो बुकलेट में पूर्व विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर का फोटो भी छपा हुआ है, जिसको लेकर विवाद बढ़ गया है। बता दें कि एमजे अकबर ने मीटू मूवमेंट के दौरान लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद दबाव के बीच मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।
इस कार्यक्रम ने दुनियाभर से पहुंचे प्रतिनिधिमंडल को एक बुकलेट दी जा रही है, जिसमें केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाई जा रही हैं। इन बुकलेट के कवर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह के साथ पूर्व मंत्री एमजे अकबर की तस्वीर छपी है। इसके अनुसार, एमजे अकबर को अभी भी विदेश राज्य मंत्री बताया गया है।
खबरों की माने तो, प्रवासी भारतीय दिवस का आयोजन पहली बार वाराणसी में हो रहा है। सोमवार को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में इसकी शुरुआत हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 जनवरी को औपचारिक तौर पर इस कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे। ये कार्यक्रम 23 जनवरी तक चलेगा। प्रवासी भारतीय दिवस के बाद सभी प्रतिनिधियों को कुंभ मेले का दर्शन कराने और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की परेड दिखाने भी ले जाया जाएगा।
मध्यप्रदेश में सरकार बदलते ही लगातार हो रही बीजेपी नेताओं की हत्याएं, विरोध में सड़क पर कार्यकर्त्ता
वाराणसी में तीन दिन तक चलने वाले प्रवासी भारतीय दिवस के कार्यक्रम के पहले दिन ही विवाद शुरू हो गया है। दरअसल, इस कार्यक्रम में आयोजकों की ओर से बांटी जा रही फोटो बुकलेट में पूर्व विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर का फोटो भी छपा हुआ है, जिसको लेकर विवाद बढ़ गया है। बता दें कि एमजे अकबर ने मीटू मूवमेंट के दौरान लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद दबाव के बीच मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।इस कार्यक्रम ने दुनियाभर से पहुंचे प्रतिनिधिमंडल को एक बुकलेट दी जा रही है, जिसमें केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाई जा रही हैं। इन बुकलेट के कवर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह के साथ पूर्व मंत्री एमजे अकबर की तस्वीर छपी है। इसके अनुसार, एमजे अकबर को अभी भी विदेश राज्य मंत्री बताया गया है।खबरों की माने तो, प्रवासी भारतीय दिवस का आयोजन पहली बार वाराणसी में हो रहा है। सोमवार को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में इसकी शुरुआत हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 जनवरी को औपचारिक तौर पर इस कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे। ये कार्यक्रम 23 जनवरी तक चलेगा। प्रवासी भारतीय दिवस के बाद सभी प्रतिनिधियों को कुंभ मेले का दर्शन कराने और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की परेड दिखाने भी ले जाया जाएगा।एमजे अकबर पर लगे आरोपआपको बता दे कि बीते साल अक्टूबर में सबसे पहले वरिष्ठ पत्रकार प्रिया रमानी ने उनपर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। जिसके बाद एक-एक करीब करीब 20 महिला पत्रकारों ने एमजे अकबर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। एमजे अकबर का ये मामला कोर्ट तक पहुंचा था, जिसके बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया था।