किरण शर्मा
दुनिया में जैसे ही महंगाई बढ़ती है, उसके साथ ही बढ़ती है खाने- पीने की चीजों की कीमतें। जिससे देश के हर वर्ग की जेबों पर असर पड़ता है। महंगाई की मार सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि विदेशी देशों को भी झेलनी पड़ती है। फिलहाल, फिलीपींस (Philippine) इस दौर से गुजर रहा है। यहां अन्य चीजों के दामों में बढ़ोतरी होने के साथ- साथ प्याज के दामों की बढ़ी दर ने हर वर्ग के आंसू निकाल दिए हैं। आपको जानकर हैरानी होगी, कि यहां अप्रैल 2022 की तुलना में प्याज की कीमतों में 1,000 रुपए की बढ़ोतरी हुई है।
फिलिपिंस में महंगाई दर (Inflation Rate) अपने 14 साल के उच्चतम स्तर पर है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। महंगाई ने लोगों के दैनिक जीवन के साथ-साथ खानपान की चीजों को भी प्रभावित किया है क्योंकि बिना प्याज लोगों को व्यंजनों में स्वाद नहीं आता है लेकिन बढ़ती दरों के कारण लोग मजबूर है। वह आखिर क्या करें?
नॉन-वेज से भी महंगी है प्याज-
विदेशों का मुख्य व्यंजन नॉनवेज
खाने वाले लोगों पर इस महंगाई का ज्यादा असर पड़ रहा है। अक्सर, आपने महंगे नॉनवेज चीजों के दाम सुने होंगे लेकिन यहां प्याज के दामों ने सबको पीछे छोड़ दिया है। प्याज की महंगी दर ने लोगों के स्वाद पर असर डाला है क्योंकि ज्यादातर नॉनवेज चीजों में प्याज जायका लगाने का काम करती है लेकिन इतने महंगे दामों में लोग प्याज खरीदें कैसे? फिलिपिंस (Philippine) में एक किलो प्याज का भाव 800 पेसो (800 Pesos) है, भारतीय रुपए के अनुसार यह 1200 रुपए होते हैं।
यहां 10 महीनों में प्याज की कीमतों में इतनी वृद्धि देखने को मिली है।
Twitter Layoff: एक बार फिर ट्विटर में छंटनी, मस्क के आने के बाद लगातार आठवीं बार निकाले गए कर्मचारी
लोगों ने प्याज खरीदना किया बंद-
प्याज की बढ़ती कीमतों की वजह से परेशान लोगों ने इसे खरीदना बंद कर दिया है।
फिलिपिंस के घरों की रसोई से प्याज गायब होती जा रही है।
हालांकि महंगाई की वजह से बढ़ती प्याज की कीमतों पर रोक लगाने के लिए सरकार ने जरूरी कदम उठाए हैं लेकिन अभी तक उनका निष्कर्ष नजर नहीं आ रहा है। एक रिपोर्ट के अनुसार, प्याज की बढ़ती दरों में सुधार करने के लिए फिलिपिंस सरकार ने 21,000 टन प्याज के आयात को मंजूरी दी है।
अन्य देशों में भी महंगी प्याज की मार-
फिलीपींस के अलावा दुनिया के अन्य देश भी प्याज की बड़ी मार झेल रहे हैं। आर्थिक तंगी से बदहाल पाकिस्तान और श्रीलंका जैसे देशों में भी प्याज की कीमतों ने लोगों के होश उड़ा रखे हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान में प्याज 250 रुपए किलो है। इसके अलावा दिसंबर 2022 में श्रीलंका में प्याज की कीमत 320 रुपए प्रति किलो थी। वही अमेरिका में प्याज के दाम 240 रुपए प्रति किलो और कनाडा में 190 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गए हैं।