पहले के समय में श्रषि-मुनि और बड़े- बूढ़े ‘आयुष्मान भव’ और ‘जीते रहो’ कहकर अपने से छोटों को लंबी उम्र का आशीर्वाद देते थे। जब इतना ज्यादा प्रदूषण नहीं था और खान-पान में इतनी मिलावट और बेइमानी नहीं होती थी, तब लोग बिना किसी बीमारी के लंबे समय तक जीते थे। लेकिन अब जैसे-जैसे समय बीतता चला जा रहा है कई नई बीमारियों ने हमें जकड़ लिया है और इंसान की उम्र को लेकर फिर सवाल उठने लगे।
140 साल की उम्र तक जिंदा रह सकता है इंसान:
इस बीच ब्रिटेन के वैज्ञानिकों ने कुल 19 देशों में अध्ययन के बाद यह दावा करते हुए कहा है कि, इंसान के जीवन की समय-सीमा 140 साल तक है। इतना ही नहीं, इंसानों की उम्र में वृद्धि होती जा रही है। जी हां! वैज्ञानिकों ने एक और हैरान कर देने वाला दावा किया है। उनके मुताबिक, एक इंसान अभी अपनी पूरी उम्र नहीं जी पाया है, जबकि वह 140 साल तक बड़े आराम से जिंदा रह सकता है।
यह भी पढ़ें: क्या ब्रह्मांड में इंसानों के अलावा भी है कोई, जो रख रहा है हम पर नजर
इस महिला ने तोड़ा रिकॉर्ड:
पहले हुए रिसर्च में यह दावा किया गया था कि, मानव अपने जीवनकाल में 120 साल तक जिंदा रह सकता है। ये आंकड़ा भारतीय ज्योतिष के हिसाब से दीर्घ आयु के पैमाने से मिलता जुलता था। लेकिन फ्रांस की जीन कैलमेंट (oldest human in earth) ने इस दावे को खारिज करते हुए पूरे 122 साल और 164 दिन तक जिंदा रहीं।
वैज्ञानिक उनकी उम्र को लेकर संदेह में है क्योंकि बीते 25 सालों में अभी तक कोई भी व्यक्ति इस उम्र तक पहुंचने में सक्षम नहीं रहा है।लेकिन अब वैज्ञानिकों का कहना है कि, इंसान 140 साल तक की उम्र तक जिंदा रह सकता है।
यह भी पढ़ें: कनाडा में Starbucks कैफे के बाहर हुआ ये भयानक अपराध, पुलिस मामले की जांच में जुटी
महिलाओं की जीवन समय-सीमा कितनी है:
जॉर्जिया यूनिवर्सिटी की रिसर्च टीम ने ब्रिटेन में साल 1880 में पैदा हुए लोगों के जीवन काल का विश्लेषण किया जिससे यह पता लगाया जा सके कि असल में हकीकत है क्या? उन्होंने अंदाजा लगाया कि 1970 में पैदा हुए पुरुषों का जीवन काल 141 वर्ष की आयु तक है जबकि वहीं 1970 में पैदा हुई महिलाएं 131 की उम्र तक पहुंच सकती हैं। हालांकि, ये अनुमान कितने मजबूत हैं, इस पर सवाल उठ सकते हैं। इस शोध के मुताबिक, 90 के दशक के मुकाबले मौजूदा समय में ज्यादातर लोग अधिक उम्र जी रहे हैं।