By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Saturday, 28 Mar 2026
  • MY BOOKMARK
  • INTERESTSNew
  • CONTACT US
  • BLOG INDEX
Subscribe
Dastak India Transparent mobile new logo
  • होम
  • देश
  • टेक
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • वीडियो
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • खेल
    • विचार
    • हरियाणा
  • 🔥
  • देश
  • होम
  • मनोरंजन
  • social media
  • टेक
  • bjp
  • खेल
  • video
  • police
  • bollywood
Font ResizerAa
Dastak IndiaDastak India
  • होम
  • देश
  • टेक
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • वीडियो
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विचार
Search
  • My Interests
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 Dastak India. All Rights Reserved.
Dastak India > Home > दुनिया > ये है दुनिया का सबसे गरीब देश, यहां जॉगिंग करने पर हो जाती है जेल
दुनिया

ये है दुनिया का सबसे गरीब देश, यहां जॉगिंग करने पर हो जाती है जेल

Dastak Web Team
Last updated: June 1, 2023 3:33 pm
Dastak Web Team
Share
Poor Children's
Photo Source - Google
SHARE

आज इस लेख में हम आपको ऐसे देश के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में जान कर आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि क्या सच में दुनिया में ऐसा भी देश है। ये देश दुनिया का सबसे गरीब देश माना जाता है, आपको जानकर हैरानी होगी कि इस देश में जॉगिंग करने पर जेल हो जाती है। अफ्रीका में बुरुंडी नाम का एक देश है जिसे दुनिया का सबसे गरीब देश माना जाता है, आइए बुरुंडी के बारे में विस्तार से जानते हैं-

दुनिया का सबसे गरीब देश माना जाता है बुरुंडी-

अफ्रीका के बुरुंडी को दुनिया का सबसे गरीब देश माना जाता है, इस देश की कुल आबादी 1.2 करोड़ है। यहां के लोगों की सालाना आमदनी के बारे में जानकर तो आप हैरान जरुर हो जाएंगे, यहां के लोगों की सालाना आमदनी करीब 18 डॉलर है यानी अगर हम भारतीय रुपयों की बात करें तो यहां के लोगों की सालाना आमदनी सिर्फ 14 हज़ार रूपए है।

सबसे गरीब देश के हालात कैसे- 

भारत में आप जब भी किसी गरीब को सड़क पर या सिग्नल पर भीख मांगते हुए देखते हैं या फिर सड़क और रेलवे की पटरियों के किनारे पर झुग्गियों में रहने वाले लोगों को देखकर आपको उन पर दया आती होगी, लेकिन उसके बावजूद भारत खुद को सशक्त बनाने में लगा हुआ है और हमारे देश की अर्थव्यवस्था काफी देशों से मजबूत भी है। लेकिन सोचिए की अगर हमारे देश के बेहतर होने के बाद भी हमारे देश में इतने गरीब लोग हैं, तो जो देश सबसे गरीब है उसकी हालत क्या होगी, चलिए जानते हैं सबसे गरीब देश के बारे में चौकानें वाली बातें।

हर तीन में से एक व्यक्ति बेरोज़गार- 

ये देश इतना ज्यादा गरीब है कि यहां पर हर तीन में से एक व्यक्ति बेरोज़गार है, उनके पास रोजगार का कोई साधन नहीं है, इस वजह से ये लोग अपना घर चलाने में भी समर्थ नहीं हैं। ऐसा कहा जा सकता है कि यहां के लोग दो वक्त का खाना भी ठीक से नहीं खा पाते होंगे।

जॉगिंग को बैन कर दिया गया-

इस देश के बारे में एक और चौंकाने वाली बात ये है कि इस में देश जॉगिंग को बैन कर दिया गया है, यहां पर अगर कोई जॉगिंग करता है तो उसे जेल में डाल दिया जाता है। जॉगिंग को बैन करने के पीछे भी एक कारण है, आइए जानते हैं कि आखिर वो कारण क्या है जिसकी वजह से इस देश में जॉगिंग को बैन कर दिया गया है।

जॉगिंग को बैन करने के पीछे का कारण-

दरअसल बात ये है कि ये देश 2005 से आंतरिक कलह और युद्ध से ग्रसित है यहां के लोग बंदियों और देश के हालातों से इतने ज्यादा परेशान रहते थे की समूह में जॉगिंग के लिए निकल जाते थे। जॉगिंग करते-करते वो पहाड़ों की ओर निकल जाया करते थे, जिससे वहां के राष्ट्रपति को लगने लगा कि ये सभी मिलकर उसके खिलाफ साज़िश रच रहे हैं। इसी वजह से अंग्रेज़ी वेबसाइट बीबीसी के मुताबिक, 2014 में यहां जॉगिंग को बैन कर दिया।

बहुत सी खूबसूरत प्राकृतिक चीजें मौजूद-

बुरुंडी भले ही दुनिया का सबसे गरीब देश माना जाता हो और यहां के लोगों की आमदनी भी कम है, लेकिन यहां पर बहुत सी खूबसूरत प्राकृतिक चीजें हैं। यहां पर एक बहुत ही गहरा है और ताज़े पानी का तालाब मौैजूद है जिसका नाम लेक तांगानियाका है इसे दुनिया का दूसरा सबसे गहरा और ताजे पानी का तालाब माना जाता है।

आदमखोर मगरमच्छ-

इस देश में कई आदमखोर मगरमच्छ हैं जानकारी के मुताबिक, यहांं पर नील नदी का एक बड़ा मगरमच्छ है ऐसा दावा किया जाता है कि ये मगरमच्छ आदमखोर है और इसने अभी तक 300 से भी ज्यादा लोगों की जान ली है। इस देश को 1996 में देश का पहला ऑलंपिक गोल्ड मेडल मिला था, इस मेडल को Venuste Niyongabo ने 5000 मीटर की दौड़ में जीता था।

गौर फरमाएं-  इस देश में दोपहर में बाहर निकलने से सहम जाते हैं लोग, जानिए कारण

मूलभूत सुविधाएं भी नहीं-

बुरुंडी में लोग दो भाषाओं किरुंडी और फ्रेंच का इस्तेमाल करते हैं, यहां पर प्राकृतिक संसाधनों का भंडार होने के बावजूद भी ये देश इतना गरीब है। इस देश में अभी भी ऐसे हालात हैं कि यहां के लोगों के पास बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएं भी नहीं।

अन्य गरीब देश-

इसके अलावा तंजानिया, सिरिया, यवांडा और यमन भी ऐसे देश हैं, जहां पर लोग काफी दुखी और गरीब हैं, लेकिन यहां के हालात बुरुंडी से बेहतर हैं।

यहां भी गौर फरमाएं- चीन में भगवान शिव का यह मंदिर है काफ़ी लोकप्रिय, जिससे 76 लाख चीनी लोगों की जुड़ी है आस्था

TAGGED:AfricaBurundiPoorest Countryworld
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article Malaika Arora and Arjun Kapoor Bollywood: Malaika Arora की प्रेगनेंसी की खबरों पर Arjun Kapoor को आया गुस्सा
Next Article  International Olympic Committee  International Olympic Committee ने पहलवानों के मामले में लिया संज्ञान, जानें कड़े शब्दों में क्या कहा

दस्तक इंडिया की खबरों की समझ

दस्तक इंडिया मीडिया समूह समझता है कि सोशल मीडिया के इस जमाने में आपके पास ब्रेकिंग न्यूज के काफी विकल्प हैं। इसलिए हम उनपर फोकस न करते हुए आपके लिए इनसाइड स्टोरी पर ज्यादा जोर देते हैं, क्योंकि वो आपको कोई नहीं बताता। इसके अलावा हम आपको धर्म, लाईफस्टाईल, टेक और ऑटो जैसी कटैगरी की खबरें भी आप तक पहुंचाते हैं।
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

Popular Posts

रणबीर कपूर ने बेटी राहा के नाम का उच्चारण करने का सही तरीका बताया

रणबीर कपूर ने बताया की उनकी बेटी के नाम "राहा" का उच्चारण कैसे किया जाता…

By Dastak Web Team

इस्तीफा देने पर अड़े राहुल गांधी, 51 सांसद भी नहीं मना पाएं

लोकसभा चुनावों में मिली हार के बाद से राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफे…

By Jyoti Chaudhary

Facebook ने हटाए 583 मिलियन फेक आकांउट्स और 837 मिलयन स्पैम

Facebook के संस्थापक Mark Zuckerberg ने अपने जन्मदिन के ठीक एक दिन बाद बताया कि…

By dastak

आप ये भी पढ़ें

Ukraine's Cyber Attack on X
दुनिया

क्या भारतीय प्रेस पर राज करेंगे एलन मस्क ? जाने क्या है पूरा सच ?

By कनक जोशी
दुनिया

क्या है ट्रंप का One Big Beautiful Bill?कैसे कर सकता है ये आपको प्रभावित ?

By कनक जोशी
Amit Saha
दुनिया

अमित शाह का स्पष्ट संदेश: सिंधु जल पर… पाकिस्तान को नहीं मिलेगा पानी?

By कनक जोशी
दुनिया

ईरान बना कश्मीरी मुस्लिम छात्रों का नया शैक्षणिक ठिकाना-लेकिन क्यों?

By कनक जोशी
Dastak Logo Small
Facebook Twitter Google-plus Wordpress Wordpress

About US

दस्तक इंडिया एक डेडिकेटेड इंडिपेंडेंट खबर वेबसाइट है जहाँ हमलोग ताजा खबरें देश, विदेश ओर बिज़नेस, एंटरटेनमेंट ट्रेवल, रिलिजन, जीवन शैली, क्राइम, राजनीती, इत्यादि आप तक पहुंचाते हैं।

हम लोग एक टीम है पत्रकारिता से जुड़े हुए जिनका मक़सद है लोगों तक सही खबर पहुंचना बिना किसी डर , बिना किसी के फेवर किये हुए।

© Dastak India News Website. All Rights Reserved.

 

Contact Us

Disclaimer 

Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

Email Address*

I accept the terms and conditions

Zero spam, Unsubscribe at any buzzstream.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?