Green Tea कितने गुणों से भरपूर होती हैं, ये बात तो हम सभी बड़े अच्छे से जानते हैं। वजन घटाने से लेकर स्किन को ग्लोंइग बनाने तक ग्रीन टी के अनगिनत फायदे हैं। ग्रीन टी में पाया जाने वाला एंटीऑक्सिटेंड दिल और दिमाग के लिए बहुत फायदेमंद होता है। ग्रीन टी एक ऐसा पेयी पदार्थ जिसे पीना लोग काफी पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप यह बात जानते हैं, कि ग्रीन टी जितना शरीर को फायदा पहुंचाती हैं, उसे कई अधिक हमारे शरीर के लिए नुकसान पहुंचाती हैं। चलिए आज हम आपको ग्रीन टी से होने वाले खतरनाक साइड इफेक्ट्स के बारे में बताते हैं।
माइग्रेन की समस्या-
अक्सर यह कहा जाता है कि ग्रीन टी पीने से सर का दर्द छूमंतर हो जाता है, लेकिन क्या आप यह जानते हैं, कि ज्यादा ग्रीन टी पीने से आपको माइग्रेन कि समस्या भी हो सकती है। जो आपको बाद में काफी दिक्क़त दे सकता है।
पेट में दर्द –
ग्रीन टी का अधिक सेवन करना आपके पेट के लिए घातक हो सकता है। जब आप ग्रीन टी का अधिक मात्रा में सेवन करते हैं, तब ग्रीन टी में मौजूद रासयन आपके पाचन तंत्र को ख़राब कर सकते हैं। जिसकी वजह से आपको पेट से जुड़ी समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है। जैसे पेट दर्द, अपच, गैस, ऐंठन, जलन आदि पेट से जुड़ी समस्याओं से झूझ़ना पड़ सकता है।
यह भी पढ़े- यदि आप भी खाते हैं हरी सब्जियां तो हो जाएं सावधान!
नींद की समस्या-
जब हम लगातर या अधिक मात्रा में ग्रीन टी को पीते हैं, तब यह हमारी नींद पर भी असर डालती हैं, क्योंकि ग्रीन टी के अंदर कैफिन प्रचुर मात्रा में मौजूद होता है। जो हमारे मेलाटोनिन हॉर्मोन को प्रभावित करता है। जिसकी वजह से हमारी नींद की प्रकिया बिगाड़ जाती है और हमें नींद की समस्या का सामना करना पड़ता है।
ब्लड प्रेशर-
ग्रीन टी पीने से कई बार हमारा ब्लड प्रेशर भी प्रभावित होता है। जो हमारे स्वास्थ्य के लिए उचित नहीं है। Green tea का ज्यादा इस्तेमाल करने से स्किन में रूखापन और जलन की समस्याएं हो सकती हैं। इसके साथ ही अगर आपको कैफीन से एलर्जी होती हैं, तो आपको ग्रीन टी से दुरी बनाकर रखनी चाहिए। इसी कड़ी आपको अपने स्किन केयर रूटीन में पूरी तरह से ग्रीन टी पर निर्भर नहीं होना चाहिए।
यह भी पढ़े- इन लोगो की सेहत के लिए स्प्राउट्स है नुकसान का सौदा