Cervical spondylosis की वजह से गर्दन और सिर में दर्द रहता है। इसके साथ ही सर्वाइकल की वजह से कमजोरी और बार-बार चक्कर आना जैसी समस्याओं से भी जूझना पड़ता है। लेकिन क्या आप जानते हैं, कि इस सर्वाइकल की समस्या से आप कुछ एक्सरसाइज कर छुटकारा पा सकते हैं। चलिए आज हम आपको कुछ ऐसी excercise के बारे में बताते हैं, जिन्हें करने से आपको सर्वाइकल की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।
Neck stretch-
Neck stretch करना सर्वाइकल में किसी राम बाण से कम नहीं है। इसे करने से आपको अपनी गर्दन और सर के दर्द में काफी राहत मिलेगी। Neck Stretch करने के लिए सबसे पहले अपने शरीर को सीधा कर बैठ जाए और अपने चेहरे को आगे की तरफ ले जाएं। ऐसा तब तक करें, जब तक आपको अपनी गर्दन में खिंचाव महसूस ना हो जब आपको अपनी गर्दन में खिंचाव महसूस हो। इस स्थिति में 5 सेकंड तक रहे और फिर अपने चेहरे को वापस साधारण स्थिति में ले जाएं। ऐसा आपको 5 बार करना है जिससे आपको दर्द में आराम मिलेगा।
यह भी पढ़ें- सावधान! कहीं ये 5 बुरी आदतें आपकी हड्डियों को तो नहीं कर रही हैं कमजोर
Neck Tilt-
Neck Tilt करने के लिए पहले सीधे बैठ जाएं। फिर अपनी ठुड्डी से अपने सीने को छूने की कोशिश करें, ऐसी स्थिति में 5 सेकंड तक रहे और फिर वापस सामान्य हो जाएं। यह भी आपको 5 बार करना है। इसके बाद आपको अपनी गर्दन को सीधा रखकर दाएं कान से कंधे को छूने की कोशिश करनी हैं, इस प्रक्रिया को आपको बाएं कान और बाएं कंधे से दोहरानी है।
Neck Turn-
Neck Turn करना Cervical की समस्या में बेहद ही अच्छा होता है। ऐसा करने के लिए पहले आप सीधे होकर बैठ जाएं और एक तरफ से धीरे-धीरे गर्दन को घुमाना शुरू करें यह आपको 10 सेकंड के लिए करना है। फिर आपको समान्य स्थिति में हो जाना है 5 सेकेंड बाद आपको यह प्रकिया दूसरी तरफ से शुरू करनी है। अगर आप इन एक्सरसाइज को रोजाना करेंगे, तो आपको सर्वाइकल की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।
यह भी पढ़ें- जानें रसीले आमों के अनगिनत फायदे