केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सीबीएसई 10वीं 12वीं सप्लीमेंट परीक्षा 2023 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जो छात्र फरवरी मार्च 2023 में आयोजित बोर्ड परीक्षाओं में पास नहीं हो पाएं। वह सभी सीबीएसई कक्षा 10वीं 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा 2023 में बैठने के पात्र हैं, इसके साथ ही वे छात्र अपना एडमिट कार्ड बोर्ड के अधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
एडमिट कार्ड-
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के जारी नोटिफिकेशन में यह कहा गया है कि 17 जुलाई 2023 से शुरू होने वाली सप्लीमेंट्री परीक्षा 2023 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। जिन विद्यार्थियों ने सप्लीमेंट्री परीक्षा 2023 के लिए आवेदन किया है वे अपना एडमिट कार्ड निम्नलिखित कदम उठाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
स्कूल प्रमुखों को एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं। आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर स्कूल लॉगइन के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें। जिसके बाद आपके सामने एक नई विंडो खुल जाएगी। जिसमें लॉगिन करने के लिए स्कूल यूजर आईडी और पासवर्ड डाल दें।
यह भी पढ़ें- QS world university ranking: IIT बॉम्बे ने शीर्ष 150 की सूची में अपना नाम किया दर्ज
जैसे ही आप वेबसाइट में लॉगिन करेंगे। उसके बाद आपको क्लास को चुनना होगा, कि आप कौन सी क्लास के एडमिट कार्ड चाहते हैं। सीबीएसई सप्लीमेंट परीक्षा एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट निकलवाने के बाद आप विघार्थियों को दे सकते हैं।
जानकारी के लिए आपको बता दें, कि स्कूल प्रमुखों को ही विद्यार्थियों की ओर से CBSE सप्लीमेंट एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड करना होगा।
यह भी पढ़ें- वेब डेवलपिंग में करियर बनाने में बेहद काम आते हैं यह टूल्स, जानिए क्या है नाम