Chandrayan-3: 23 अगस्त 2023 की रात भारत के लिए बहुत ही अहम होने वाली है। इस दिन शाम 5:45 बजे चांद के साउथ पोल पर चंद्रयान-3 सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला है। इस नजारे को लोग लाइव देख सकते हैं। दरअसल दिल्ली के नेहरू तारामंडल में चांद पर चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग के नजारे को ISRO की मदद से स्काई थिएटर में लाइव दिखाया जाएगा। इसे दर्शक 2D नजारे में देख पाएंगे, इस लाइव स्ट्रीमिंग के लिए यहां बड़े-बड़े प्रोजेक्टर स्क्रीन लगाए गए हैं। इसके अलावा नेहरू तारामंडल में वेबकास्ट की व्यवस्था भी की गई है। इतना ही नहीं नेहरू तारामंडल में आने वाले दर्शकों के लिए चंद्रयान-3 का एक खास एग्जिबिशन भी लगाया जाएगा। इससे लोग चंद्रयान की वास्तविक बनावट को देख पाएंगे और उसके बारे में बेहतर समझ पाएंगे।
विशेष शो भी आयोजित-
नेहरू तारामंडल की प्रोग्राम मैनेजर प्रेरणा का कहना है कि 23 अगस्त को चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग को लेकर सभी लोगों में उत्साह है। इसीलिए तारामंडल ने चंद्रयान-3 की लैंडिंग के नजारे को लाइव दिखाने के लिए खास तैयारी की है। उनका कहना है कि हमने इस तरह से एग्जिबिशन लगाई है कि लोग chandrayaan-3 से जुड़े तथ्यों के बारे में जान सके। इसके अलावा उस दिन दर्शकों के लिए एक विशेष शो भी आयोजित किया जाने वाला है। यह शो चंद्रयान मिशन चंद्रमा से जुड़े तथ्यों पर आधारित होगा।
चंद्रयान से जुड़े रहस्यों के बारे में जानकारी-
प्रेरणा का कहना है कि बच्चों के लिए वर्कशॉप भी की जाएगी। तारामंडल में chandrayaan-3 का एक मॉडल स्थापित किया गया है। इसके जरिए दर्शक चंद्रयान से जुड़े रहस्यों के बारे में जान सकेंगे और हमने दो दिवसीय मूल कार्निवल का आयोजन भी किया है। इसमें चंद्रमा पर आधारित शो की स्क्रीनिंग की जाएगी। बच्चों को चंद्रमा पर होने वाली चंद्रयान की गतिविधियों के बारे में बताया जाएगा। एग्जिबिशन में GSLV MK 3 रॉकेट, प्रज्ञान रोवर, प्रोपल्शन मॉड्यूल और विक्रम लैंडर को दर्शाया गया है, ताकि दर्शक समझ पाएं कि चंद्रयान-3 चांद पर कैसे लैंड करेगा।
मून कार्निवाल का आयोजन-
उनका कहना है कि नेहरू तारामंडल में शुक्रवार के दिन दो दिवसीय मून कार्निवाल का आयोजन भी किया गया है। जिसमें दिल्ली एनसीआर के तकरीबन 20 स्कूलों से डेढ़ सौ बच्चों को आमंत्रित किया गया। इन्हें एनिमेशन और एग्जीबिशन के जरिए चांद और चंद्रयान मिशन के बारे में जरूरी जानकारी दी जा रही है। चंद्रयान-3 के अलावा बच्चों को चंद्रयान एक और चंद्रयान दो मिशन के बारे में भी विस्तार से समझाया जाएगा।
ये भी पढ़ें- Dwarka Expressway: CAG रिपोर्ट को अधिकारियों ने क्यों किया खारिज, जानें डिटेल
एस्ट्रोनॉमर अर्जुन गुल्लिया-
इस मौके पर एस्ट्रोनॉमर अर्जुन गुल्लिया का कहना है कि स्कूली बच्चों के लिए एक्सपर्ट्स की व्यवस्था भी की गई है। जो बच्चों को बेहद आसान और इंटरैक्टिव तरीके से चंद्रयान और अंतरिक्ष के बारे में बता रहे हैं। वहीं बच्चों ने भी खूब सवाल पूछे इसका उद्देश्य यही है कि बच्चों को कम उम्र में ही अंतरिक्ष विज्ञान के बारे में रुचि पैदा की जाए। जिससे यह आगे चलकर इसे अपने सफल करियर के रूप में भी देखें।
ये भी पढ़ें- Chandrayan-3 के लैंडर के कैमरे में कैद हुई चांद की खूबसूरत तस्वीर, यहां देखिए वीडियो