कल का दिन भारत और भारतवासियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। खासकर कल का दिन इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन यानी ISRO के लिए खास है। कल यानी 23 अगस्त 2023 की शाम करीबन 6:30 पर भारत का चंद्रयान-3 चांद की धरती पर उतरेगा। इस ऐतिहासिक दिन के चलते यूजीसी ने सभी हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूट और यूनिवर्सिटीज के साथ कॉलेजों से आग्रह किया है, कि वे इस दिन को लाइव स्ट्रीमिंग करें और सभी छात्रों को चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग का लाइव प्रसारण दिखाया जाए। इस कार्यक्रम के लिए खास असेंबली का भी आयोजन किया जाए।
भारतीय चंद्रयान 3 की लैंडिंग का लाइव प्रसारण दिखाने के लिए शाम 5 बजे से 6:30 तक असेंबली का आयोजन किया जा सकता है। भारत के इस ऐतिहासिक पल को देखने के लिए ज्यादा से ज्यादा छात्र आगे आए हैं। इसलिए योजना बनाई जा रही हैं। इसके पहले भी एक बार इंडियन स्पेस रिसर्च ऑपरेशन ली चंद्रयान की सॉफ्ट लैंडिंग दिखाने की कोशिश की थी, लेकिन तब सफलता न मिल सकी। जिसके चलते 7 सितंबर 2019 को हम असफल रहे। कल यानी 23 सितंबर 2023 को सफलता मिलती हैं, तो हम सभी इस मौके का हिस्सा बन सकते हैं।
यह भी पढ़ें- JNU में तीन साल के कोर्स के लिए देने पड़ते हैं इतने पैसे, फीस जानकर उड़ जाएंगे होश
फोन पर दिख पाएंगे-
अगर आप chandrayaan-3 की लैंडिंग के समय कहीं बाहर है और टीवी लैपटॉप आपके पास नहीं है, तो भी आप इसे अपने फोन में लाइव देख सकेंगे। इसकी लाइव स्ट्रीमिंग 6:04 पर की जाएगी। जिसका सीधा प्रसारण डीडी नेशनल टीवी के साथ दूसरे न्यूज़ चैनल पर किया जाएगा। अगर आप टीवी पर नहीं देख सकते तो फोन में isro.gov.in पर जाकर इन ऐतिहासिक पलों को देख सकते हैं। इसके साथ ही ISRO अपने यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज पर भी इन पलों को साझा करेगा।
यह भी पढ़ें- स्कूलों में मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर एजुकेशन डायरेक्टर ने जारी किया नोटिस