Haryana: 1 सितंबर 2023 से भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने कर्नाल, अंबाला और लुधियाना के NH44 पर टोल राशि को बढ़ाने का फैसला किया है। जबकि हरियाणा में दो टोल पर 10 रुपए की बढ़ोतरी कर की गई है। पंजाब में लुधियाना टोल पर 15 रुपए की बढ़ोतरी की गई है, कमर्शियल वाहनों के लिए 80 रुपए तक बढ़ा दिए गए हैं। इसके अलावा सभी तरह के वाहनों के मासिक पास पर भी सैकड़ो रुपए की बढ़ोतरी तय की गई है। यह बड़ी हुई दरें 1 सितंबर से लागू होगी।
रोजाना करीब 2.10 लाख वाहनों की आवाजाही-
दिल्ली से जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश से हरियाणा और हरियाणा से पंजाब आने वाले वाहन प्रभावित होंगे। इन दोनों से रोजाना करीब 2.10 लाख वाहनों की आवाजाही होती है। यह टोल प्लाजा पंजाब में करनाल के घरौंडा, अंबाला के घग्गर और लुधियाना के लाडोवाल में मौजूद हैं।
जनता पर बढ़ता आर्थिक बोझ-
इन तीनों टोल प्लाजा के अलावा पानीपत टोल का मुद्दा भी संसद में उठ चुका है। करनाल के सांसद संजय भाटिया ने पानीपत टोल का मुद्दा भी उठाया। क्योंकि करनाल में घरौंडा और दिल्ली की ओर अन्य टोल हैं, इसीलिए जनता पर बढ़ते आर्थिक बोझ को लेकर संसद ने आवाज उठाई थी। केंद्रीय परिवहन मंत्री ने इसकी सहमति जताई थी, यह तीनों टोल कम दूरी पर थे। जिसकी वजह से मंत्रालय ने रिपोर्ट भी मांगी और फ्लहाल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें- Haryana Violence: नूंह में क्यों भड़के दंगे, कितने लोगों की हुई मौत, क्या हैं हालात, जानें यहां
6600 करोड़ रुपए की आय-
पानीपत से जालंधर सिक्स लेन प्रोजेक्ट में ही करनाल, शंभू और लडोवाल ने टोल लगाने की इजाजत दी थी। शंभू का टोल अंबाला के घग्गर नदी के पास स्थानांतरित कर दिया गया है। पहले यह जिम्मेदारी सोम आईसोलेक्स कंपनी के पास थी, लेकिन बाद में इसका टेंडर दूसरी कंपनी को दे दिया गया। इन तीनों टोल प्लाजा पर हर साल करीब 6600 करोड़ रुपए की आय होती है।
ये भी पढ़ें- Haryana: बच्चों हो रहे असभ्य वापिस ले लो टैब, ग्राम पंचायत ने CM और शिक्षा विभाग को लिखा पत्र