गोल्डन ब्वॉय के नाम से मशहूर नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीत कर नीरज चोपड़ा ने देश का नाम रोशन कर दिया है। आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, कि वर्ल्ड एथलीट चैंपियनशिप हंगरी के बुडापेस्ट में खेली जा रही हैं। जिसमें नीरज चोपड़ा ने जैवलिन थ्रो के फाइनल में लगभग 88.17 मीटर का थ्रो कर इतिहास रचा। जिसके बाद से नीरज चोपड़ा मीडिया की सुर्खियों में बने हुए। इसके साथ ही अगर आप गोल्डन ब्वॉय की क्वालिफिकेशन को जानेंगे, तो आप हैरान रह जाएंगे।
नीरज चोपड़ा की क्वालिफिकेशन-
नीरज चोपड़ा का जन्म 24 दिसंबर 1997 में हरियाणा राज्य के पानीपत जिले में हुआ। नीरज के पिता का नाम सतीश कुमार है और इनकी माता का नाम सरोज देवी है। खिलाड़ी नीरज चोपड़ा के पिता पेशे से एक किसान है, परिवार में नीरज चोपड़ा के अलावा इनके माता -पिता और दो बहनें भी है। वहीं बात करें अगर नीरज चौपड़ा की स्कूली शिक्षा की तो नीरज चोपड़ा में अपने स्कूल की शिक्षा बीवीएन पब्लिक स्कूल से की थी, वहीं उन्हें अपनी ग्रेजुएशन दयानंद एग्लो-वेदिक चंडीगढ़ से की।
यह भी पढ़ें- ISRO में साइंटिस्ट बनने के लिए क्या करें, यहां जानें
नीरज चोपड़ा की फिटनेस की बात करें तो उनकी लंबाई लगभग 5 फीट 11 इंच है। उनका वजन लगभग 86 किलोग्राम है। जिसके चलते बेहद फिट है, नीरज चोपड़ा को साल 2018 में अर्जुन पुरस्कार और गणतंत्र दिवस सम्मान इसके बाद साल 2020 में विशिष्ट सेवा पदक से भी सम्मानित है। गोल्ड मेडल जीतने के नाम से यह गोल्डन बॉय के नाम से मशहूर है। उसके साथ इस साल 2022 में इन्हें भारत के चौथे सबसे बड़े नागरिक पुरस्कार पद्म श्री से भी सम्मानित किया गया है।
यह भी पढ़ें- स्कूलों में मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर एजुकेशन डायरेक्टर ने जारी किया नोटिस