Maruti Suzuki: साल के आखिर में भारत की दिग्गज कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी अपने 5 डोर वाले Jimny पर 2.21 लाख रुपए तक की छूट दे रही है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह कार अभी भी बाजार में ताजा है और इस पर इतना बड़ा डिस्काउंट मिलना हैरानी की बात है। Jimny को मारुति के नेक्सा नेटवर्क के माध्यम से बेचा जाता है, जो की बलेनो सियाज, ग्रैंड विटारा, एक्सएल और इनविक्टो जैसे अन्य प्रीमियम मॉडल को संभालता है। जानकारी के मुताबिक, ग्राहकों को Jimny की कीमत काफी ज्यादा लग रही थी।
मारुति जिम्नी एक सक्षम ऑफ रोडर-
जिसकी वजह से कुछ ऐसे बेहतर सड़क उपस्थिति की वजह से कई ग्राहक महिंद्रा थार को चुन रहे थे। इसमें कोई संदेश नहीं है कि मारुति जिम्नी एक सक्षम ऑफ रोडर है, जिसमें उबड़-खाबड़ सड़कों या फिर किसी भी सड़क को संभालने की क्षमता है। इसे शुरुआत में दो वेरिएंट अल्फा और ज़ेटा में लॉन्च किया गया था। Zeta MT, AT और Alpha MT, AT वेरिएंट की कीमतें क्रमश: 12.74 लाख रुपए और 13.74 लाख रुपए, 13.59 लाख रुपए और 14.89 लाख रुपए रखी गई थी।
डिस्काउंट ऑफर-
वहीं अल्फा डुएल टोन मॉडल की कीमत 13.85 लाख रुपए और एटी की कीमत 15.5 लाख रुपए थी। मारुति सुजुकी फ्रंट की कॉन्पैक्ट एसयूवी के पेट्रोल वेरिएंट पर 15,000 की नगदी छूट दे रही है। जबकि 10,000 का एक्सचेंज बोनस भी शामिल है। इसके साथ मारुति ग्रैंड विटारा पर 30,000 तक का डिस्काउंट दे रही है इसमें 15,000 का कैश डिस्काउंट और 15,000 का एक्सचेंज बोनस है। इसके अलावा कंपनी ज़ेटा वेरिएंट पर 2.21 लाख रुपए तक की छूट दे रही है।
ये भी पढ़ें- Driving Tips: आखिर हाईवे पर राइट लेन में क्यों ना ड्राइविंग, जानें कारण
थंडर स्पेशल एडिशन-
ग्राहक 1.21 लाख रुपए तक की छूट का लाभ उठा सकते हैं। Jimny को और ज्यादा किफायती बनाने के लिए मारुति ने हर वेरिएंट के लिए थंडर स्पेशल एडिशन पेश किया है। जिसमें ज्यादा MT थंडर 10.74 लाख रुपए, अल्फा एमटी थंडर 12.59 लाख रुपए, ज़ेटा एमटी थंडर 11.94 लाख रुपए, अल्फा एटी थंडर 13.89 लाख रुपए, अल्फा एटी थंडर 14.05 लाख रुपए, अल्फा एमटी थंडर 12.85 लाख रुपए है। मारुति सुजुकी का मुकाबला महिंद्रा थार से होगा।
ये भी पढ़ें- Maruti Suzuki अगले साल लॉन्च करेगी ये नई कारें, यहां जानें डिटेल