आखिरकार जैसी अटकलें लगाईं जा रही थी वह हो ही गया। आरएलडी के मुखिया जयंत चौधरी एनडीए में शामिल हो ही गए। बहुत दिनों से उनके भाजपा में जाने की अटकलें लगाई जा रही थी। इसके अलावा चौधरी चरण सिंह को केंद्र सरकार द्वारा भारत में देने की घोषणा के बाद से ही यह तय माना जा रहा था कि जयंत चौधरी इंडिया गठबंधन का साथ छोड़ेंगे और बीजेपी का हाथ थामेंगे। अब इस पर मोहर लगा दी गई है। जयंत चौधरी आने वाले लोकसभा चुनाव में बीजेपी के साथ खड़े दिखाई देंगे और इसे लेकर जयंत चौधरी ने कहा है कि मैंने अपने सारे विधायकों से बात कर ली है और हमें अल्प समय में यह फैसला लेना पड़ा।
विधायक और कार्यकर्ता हमारे साथ-
क्योंकि परिस्थिति ऐसी थी, उन्होंने कहा कि हमारे सभी विधायक और कार्यकर्ता हमारे साथ हैं। भारतीय जनता पार्टी से हाथ मिलाने के बारे में पूछे जाने पर बीते दिनों जयंत चौधरी ने कहा था कि कोई कसर रहती है, आज किस मुंह से इनकार करूं। सवालों पर मोदी की सराहना करते हुए चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दूरदर्शी हैं और उन्होंने समर्पण से ऐसा निर्णय लिया गया, जो पिछली कोई सरकार नहीं ले पाई।
ये भी पढ़ें- बिहार विधानसभा में नीतीश सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी यादव, कहा मोदी जी गारंटी लेंगे की ये फिर नहीं..
यादगार और भावनात्मक-
यह देश के लिए बहुत बड़ा दिन है और यह मेरे लिए यादगार और भावनात्मक है। मैं द्रौपदी मुर्मू भारत सरकार और विशेष रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करना चाहता हूं। जिन्होंने दूरदर्शिता दिखाते हुए निर्णय लिया। सम्मान के बाद भाजपा के साथ आने वाले लोकसभा चुनाव लड़ने से जुड़े सवालों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा था कि हम चुनाव जीते या फिर हारें, मैं गठबंधन में जा रहा हूं या नहीं यह सवाल नहीं है, आज का फैसला शदियों तक याद रखा जाने वाला है। अगर यह कांग्रेस पार्टी का बयान है तो मैं इसकी आलोचना करता हूं।
ये भी पढ़ें- क्या Nitish सरकार के फ्लोर टेस्ट में होने वाला है बड़ा खेल, क्या तेजस्वी यादव के चक्रव्यूह..