Premanand Maharaj जोकि वृंदावन के मशहूर कथावाचक है और अपने विचारों से लोगों का मार्गदर्शन भी करते हैं, महराज जी के भजन-कीर्तन को सुनने लोग दूर-दूर से वृंदावन आते हैं। प्रेमानंद महाराज जी राधारानी के परमभक्त है जो लोगों को आध्यात्म से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। वहीं सोशल मीडिया पर आए दिन प्रेमानंद महाराज जी की मार्गदर्शन वीडियो वायरल होती है उन्हें लाखों की संख्या में लोगों फॉलो करते हैं। हाल ही में प्रेमानंद महाराज की एक ओर वीडियो समाने आई है जिसमें वे लोगों को यह बताते हैं कि बुरे वक्त में प्रभु के नाम जप में कैसे ध्यान लगा मन को शांत किया जा सकता है।
बुरे वक्त में प्रभु को स्मरण-
प्रेमानंद महाराज अपने सत्संग में लोगों की समस्याओं का बहुत सुंदर और सरलता के साथ हल बताते हैं, इसी कड़ी में जब एक भक्त ने महराज से ये पूछा कि बुरे वक्त में नाम जप में मन क्यों नहीं लगता है, इस पर प्रेमानंद जी कहते है कि बुरे वक्त में नाम जप करने से बल मिलता है और अध्यात्म में इतनी शक्ति है कि वह किसी भी कठिन संकट से भिड़ उस पर जीत हासिल कर सकता है। जब भी जीवन में मुश्किलें आती तब हमें अपने मन को जबरदस्ती प्रभु का नाम जप में लगाना चाहिए, इसके साथ ही महाराज जी एक नाव का उदाहरण देते हुए कहते हैं, कि जब तेज आंधी आती है तब नाव डगमगाती है तब नाव को छोड़ कर बैठना नहीं चाहिए, बल्कि मजबूती से नदी को पार करना चाहिए। ठीक इसी प्रकार संकट के समय ज्यादा नाम जप में मन लगाना चाहिए।
यह भी पढ़ें- Vastu Tips: जीवन से दूर नहीं हो रही आर्थिक तंगी, तो इन कारणों से नाराज है मां लक्ष्मी, यहां जानें
सात्विक भोजन का सेवन-
प्रेमानंद महाराज जी आगे बताते है प्रभु के नाम जाप के साथ-साथ सात्विक भोजन करने से सभी रोगों का निजात मिलती है और वहीं सभी बलों का बल मिलता है। महाराज जी कहते हैं कि एक दिन सभी को मरना ही है, लेकिन उससे पहले जितना हो सकें पुण्य कमा सकते हैं प्रभु के नाम जप करने के साथ सात्विक भोजन का सेवन करना बहुत जरूरी है।
यह भी पढ़ें- अयोध्या में श्रीराम मंदिर काव्य समागम का आयोजन