हरियाणा में BJP-JJP गठबंधन तोड़ने के साथ CM Manohar Lal Khattar और उनकी पूरी कैबिनेट ने इस्तीफा दे दिया। उनके सूत्रों के हवाले से यह कहा गया है कि पार्टी उन्हें करनाल से लोकसभा चुनाव लड़वा सकती है। अब सवाल उठ रहा है कि अगर वह लोकसभा चुनाव लड़ते हैं तो हरियाणा में बीजेपी सीएम किसे बनाएगी। ऐसा कहा जा रहा है कि सीएम की रेस में तीन नाम सबसे ऊपर है। सीएम की लिस्ट में सबसे ऊपर हरियाणा के गृहमंत्री अनिल बीज का नाम सामने आया है। सूत्रों की मानें तो बीजेपी मनोहर लाल खट्टर की स्थिति के बाद उन्हें मुख्यमंत्री बन सकती है।
Manohar Lal Khattar resigns as CM of Haryana pic.twitter.com/mV311cH8jm
— ANI (@ANI) March 12, 2024
हरियाणा के दिग्गज नेता-
अनिल विज हरियाणा के दिग्गज नेता हैं, वह साफ छवि के नेता हैं। वह अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। ऐसे में पार्टी उन्हें मौका दे सकती है। वहीं नए मुख्यमंत्री की रेस में हरियाणा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी का नाम भी चर्चा में है। सैनी को बीते दिनों हरियाणा में बीजेपी का प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया था, वह कुरुक्षेत्र से सांसद है। साल 2002 में वह युवा मोर्चा भाजपा अंबाला से जिला महामंत्री बने थे।
नए चेहरे के तौर पर संजय भाटिया-
इसके बाद साल 2005 में युवा मोर्चा भाजपा अंबाला में जिला अध्यक्ष बने। इसके अलावा वह कई पदों पर रहे। 2014 में नारायणगढ़ विधानसभा से विधायक बने, 2019 में कुरुक्षेत्र से सांसद चुने गए। इसके बाद केंद्रीय नेतृत्व के हरियाणा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बने। मनोहर लाल खट्टर को मुख्यमंत्री पद से हटाए जाने के बाद नए चेहरे के तौर पर संजय भाटिया का नाम भी सामने आ रहा है। 56 साल के संजय भाटिया फिलहाल करनाल सीट से बीजेपी के सांसद रह चुके हैं।
ये भी पढ़ें- क्या बिहार में फिर बदल जाएगा सियासी खेल? Chirag Paswan के बदले तेवर, पीएम मोदी की रैली में नहीं..
हरियाणा विधानसभा चुनाव-
साथ ही वह बीजेपी में गठबंधन का काम भी देख चुके हैं। संजय भाटिया हरियाणा के कई बोर्ड के सदस्य और अध्यक्ष भी रह चुके हैं। हरियाणा विधानसभा चुनाव साल 2019 से बीजेपी के पास 41 विधायक हैं, जेजेपी के पास 10 विधायक, वहीं कांग्रेस के विधायकों की संख्या 30 हैं। इसके अलावा निर्दलीय विधायक सात और हरियाणा लोक हित पार्टी के पास एक-एक विधायक हैं। खास बात यह है कि दुष्यंत चौटाला की जेजेपी इनेलो से ही निकलकर बनी है।
ये भी पढ़ें- CAA के तहत देश के हर जिले में बनेगी कमेटी, नागरिकता को लेकर करेगी ये बड़े फैसले