MS Dhoni यानी 7 नंबर की जर्सी वाला वह खिलाड़ी जो देखते ही देखते माही से कप्तान धोनी बन गया। जी हां साल 2008 में MS धोनी को CSK की कप्तानी मिली और उनका कप्तानी का सुनहरा सफ़र शुरू हुआ। साल 2010- 2011 ये दो ऐसे सीजन थे जब माही ने धोनी बन CSK को जीत दिला लोगों के दिलों पर राज करना शुरू कर दिया, लेकिन अब 16 साल बाद MS धोनी ने अपने कप्तानी के सफ़र का अंत कर दिया है। उन्होंने इस IPL में टीम चेन्नई सुपर किंग की कप्तानी की जिम्मेदारी खिलाड़ी ऋतुराज गायकवाड़ को सौंपी है, जिसके बाद CSK के सीईओ काशी विश्वनाथन ने अपनी चुप्पी तोड़ एक बड़ा खुलासा किया।
धोनी का कप्तानी करियर-
IPL 2023 में धोनी का शानदार प्रदर्शन सभी मैदानों पर देखने को मिला उन्होंने CSK टीम को पिछले सीजन मे बतौर कप्तान 5वां खिताब जिताया। आपको बता दें कि धोनी ने बतौर कप्तान चेन्नई सुपर किंग्स को 5 बार IPL का खिताब दिलवाया, MS धोनी ने इससे पहले साल 2022 में कप्तानी छोड़ने का फैसला किया और खिलाड़ी रवींद्र जडेजा को CSK टीम की कप्तानी सौंपी, लेकिन जडेजा ने IPL के बीच सीजन में ही MS धोनी को कप्तानी वापस कर दी। IPL 2024 की कमान धोनी ने युवा बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ को दी है।
यह भी पढ़ें- Cricket: मैदान में बिना उतरे वनडे रैंकिंग में रोहित शर्मा का हुआ फायदा, यहां जानें
CSK का पहला मुकाबला-
CSK टीम अपना पहला मुकाबला RCB टीम के खिलाफ 22 मार्च को खेलेगी, शुरुआती मैच से ही खिलाड़ी ऋतुराज गायकवाड़ CSK टीम की कप्तानी करते हुए नज़र आएंगे। इस बार IPL में यह देखना खास होगा कि RCB इस मैच में 16 साल पुराना इतिहास तोड़ने में सफल होती है या नहीं। चेपॉक में RCB ने CSK को साल 2008 में मात दी थी, उसके बाद से अब तक RCB ने मैदान में चेन्नई सुपर किंग्स को हराने में नाकाम साबित हुई है।
यह भी पढ़ें- IPL 2024: नए जिम्मेदारियों के लिए तैयार है रोहित शर्मा, पहली बार कर रहे MI के लिए की ट्रेनिंग, यहां देखें