By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Friday, 6 Feb 2026
  • MY BOOKMARK
  • INTERESTSNew
  • CONTACT US
  • BLOG INDEX
Subscribe
Dastak India Transparent mobile new logo
  • होम
  • देश
  • टेक
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • वीडियो
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • खेल
    • विचार
    • हरियाणा
  • 🔥
  • देश
  • होम
  • मनोरंजन
  • social media
  • टेक
  • bjp
  • खेल
  • video
  • police
  • bollywood
Font ResizerAa
Dastak IndiaDastak India
  • होम
  • देश
  • टेक
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • वीडियो
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विचार
Search
  • My Interests
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 Dastak India. All Rights Reserved.
Dastak India > Home > देश > Lok Sabha Election 2024: क्या इस बार भी BJP हरियाणा में जितेगी 10 सीटें? या बगावत पड़ेगी भारी
देश

Lok Sabha Election 2024: क्या इस बार भी BJP हरियाणा में जितेगी 10 सीटें? या बगावत पड़ेगी भारी

Dastak Web Team
Last updated: May 7, 2024 1:09 pm
Dastak Web Team
Share
Lok Sabha Election 2024
Photo Source - Google
SHARE

Lok Sabha Election 2024: साल 2024 के लोकसभा चुनाव में बहुत सी ऐसी जगह है, जहां पर बीजेपी को विरोध का सामना करना पड़ रहा है। बहुत सी जगह पर नेता भी बगावत पर उतर आए हैं। हरियाणा की दिल्ली से सटे फरीदाबाद सीट में कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है। फरीदाबाद से बीजेपी के उम्मीदवार केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर हैं और बीजेपी के पूर्व विधायक सुभाष चौधरी ने उनके बजाय फरीदाबाद में कांग्रेस के उम्मीदवार महेंद्र प्रताप सिंह को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है। अब दिलचस्प बात यह है कि सुभाष चौधरी को कृष्ण पाल गुर्जर बीजेपी में लेकर आए थे।

सुभाष चौधरी की बगावत का सामना-

लेकिन इस चुनाव में कृष्ण पाल गुर्जर को सुभाष चौधरी की बगावत का सामना करना पड़ रहा है। बीजेपी को हिसार की सीट पर भी मुश्किल आएगी। हिसार की सीट से टिकट मांग रहे कुलदीप बिश्नोई ने सोमवार को अपने समर्थकों की एक बैठक बुलाई। भाजपा उम्मीदवार रणजीत चौटाला के चुनाव प्रचार में भी अब तक दिखाई नहीं दिए हैं। हालांकि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कुलदीप बिश्नोई को मनाने की कोशिश की है। हालांकि फरीदाबाद में वैसे भी कृष्षणपाल गुर्जर के खिलाफ आम लोगों में माहौल है, उन्हें लगता है कि सांसद की 10 साल की कोई उपलब्धि नहीं है उन्होंने बस जिले में बस लूट मचाई है।

कुलदीप बिश्नोई और उनके बेटे-

लेकिन रंजीत चौटाला के नामांकन में कुलदीप बिश्नोई और उनके बेटे भव्य बिश्नोई दोनों ही शामिल नहीं हुए थे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कांग्रेस छोड़कर कुलदीप बिश्नोई बीजेपी में शामिल हुए। भाजपा ने भव्य बिश्नोई को आदमपुर से टिकट दिया और वह विधायक भी बने थे। बीजेपी जानती है कि हिसार सीट पर कड़ा चुनावी मुकाबला है। इसलिए वह वहां कुलदीप बिश्नोई को मनाने की पूरी कोशिश में लगी हुई है। बीजेपी ने कुलदीप को मनाने के लिए भव्य बिश्नोई को प्रदेश युवा मोर्चा का प्रभारी भी बनाया है।

रणजीत चौटाला को टिकट-

हिसार सीट से बीजेपी ने जाट समुदाय से आने वाले रणजीत चौटाला को टिकट दिया है। हरियाणा के राजनीतिक समीकरण की बात की जाए तो राजनीतिक दलों से मिले आंकड़ों के मुताबिक हरियाणा में जाट समाज की आबादी 22 प्रतिशत, ओबीसी की आबादी 30%, ब्राह्मण समुदाय 8%, दलित समुदाय 21%, पंजाबी 8%, वैश्य 5%, राजपूत 3.5%, मुस्लिम तीन प्रतिशत, शेष अन्य जातियों की आबादी है। लेकिन 22% की भागीदारी वाले जाट समुदाय को बीजेपी और कांग्रेस ने सिर्फ दो टिकट दिए हैं।

ये भी पढ़ें- बाबरी मस्जिद के मुख्य याचिकाकर्ता इक़बाल अंसारी ने क्यों दिया बीजेपी को समर्थन, जानें

हरियाणा की सभी 10 सिटें-

बीजेपी ने साल 2019 में हरियाणा की सभी 10 सिटें जीती थी। लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी की कोशिश एक बार फिर से सभी सीटों को जीतने की है। लेकिन बीजेपी को यहां पर किसानों के विरोध का सामना करना पड़ सकता है। 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान पूरे देश में बहुत सी जगह पर मतदान का बहिष्कार किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में भी ग्रामीणों ने काम नही, तो वोट नहीं के नारे लगा दिए हैं। आगरा के गांव में लोगों ने लोकसभा चुनाव का बहिष्कार कर दिया है।

ये भी पढ़ें- ED ने दिल्ली शराब घोटाले में की एक और गिरफ्तारी, यहां जाने डिटेल

TAGGED:bjpfaridabadHARYANAlatest newsLok Sabha Election 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article Viral Video Viral Video: मटके का पानी कैसे रखें फ्रीज की तरह ठंडा, वीडियो में बताई ट्रिक हो रही वायरल
Next Article Junk Food ऐसे फेमस जंक फूड्स जो आपके बच्चे को पहुंचा रहे नुकसान, हो जाएं सावधान

दस्तक इंडिया की खबरों की समझ

दस्तक इंडिया मीडिया समूह समझता है कि सोशल मीडिया के इस जमाने में आपके पास ब्रेकिंग न्यूज के काफी विकल्प हैं। इसलिए हम उनपर फोकस न करते हुए आपके लिए इनसाइड स्टोरी पर ज्यादा जोर देते हैं, क्योंकि वो आपको कोई नहीं बताता। इसके अलावा हम आपको धर्म, लाईफस्टाईल, टेक और ऑटो जैसी कटैगरी की खबरें भी आप तक पहुंचाते हैं।
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

Popular Posts

इन 5 वजहों से बुरी तरह IND से हारा PAK

बर्मिंघम में रविवार को खेले गए चैम्पियंस ट्रॉफी के अपने पहले मैच में टीम इंडिया…

By dastak

TATA Motors : अप्रैल से TATA Motors अपनी कार के दामों में करेगी बढ़ोतरी, जानें कारण

कॉमर्शियल व्हीकल बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनी टाटा मोटर्स ने अपने व्यावसायिक वाहनों के दाम…

By Dastak Web Team

आयकर विभाग ने इन खातों के 50 दिन के लेनदेन की बैंक अधिकारियों से मांगी जानकारी

नोटबंदी के बाद आखिरकार बैंकों के खातों की जांच करने का काम शुरू हो गया…

By dastak

आप ये भी पढ़ें

भगवान शिव
देशधर्म

भारत के प्रसिद्ध शिव मंदिर: आस्था, रहस्य और चमत्कार

By अंजली रावत
देश

Delhi Metro Viral Video: देर रात Delhi Metro की महिला कोच में हुआ कुछ ऐसा कि आपको भी आएगा गुस्सा, देखें Viral Video हुआ

By रुचि झा
लोंगेवाला युद्ध
देश

लोंगेवाला युद्ध संग्रहालय: रेगिस्तान में वीरता की अमर गाथा

By अंजली रावत
देश

भारतीय जनसंख्या संकट नहीं, अवसर है: जाने पीएफआई की रिपोर्ट,जनसंख्या को लेकर नई सोच

By कनक जोशी
Dastak Logo Small
Facebook Twitter Google-plus Wordpress Wordpress

About US

दस्तक इंडिया एक डेडिकेटेड इंडिपेंडेंट खबर वेबसाइट है जहाँ हमलोग ताजा खबरें देश, विदेश ओर बिज़नेस, एंटरटेनमेंट ट्रेवल, रिलिजन, जीवन शैली, क्राइम, राजनीती, इत्यादि आप तक पहुंचाते हैं।

हम लोग एक टीम है पत्रकारिता से जुड़े हुए जिनका मक़सद है लोगों तक सही खबर पहुंचना बिना किसी डर , बिना किसी के फेवर किये हुए।

© Dastak India News Website. All Rights Reserved.

 

Contact Us

Disclaimer 

Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

Email Address*

I accept the terms and conditions

Zero spam, Unsubscribe at any buzzstream.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?