New Cabinet: लोकसभा चुनाव के रिजल्ट आ चुके हैं और अब नई सरकार बनाने की तैयारी की जा रही है। आज एनडीए संसद की बैठक आज हो रही है। इस बार सबसे बड़ा सवाल मंत्रिमंडल के गठन और उसके ढांचे को लेकर है। सवाल यह है कि आखिर इस बार में किस पार्टी में से कितने मंत्री कितने मंत्रालय मंत्रालय और कौन से मंत्रालय किसके पास होंगे। सूत्रों के वाले से कहा जा रहा है की TDP और JDU की अपनी-अपनी मांगे हैं। लेकिन अभी किसी की ओर से कोई फैसला नहीं आया है।
चार एक का फॉर्मूला (New Cabinet)-
ऐसा कहा जा रहा है कि बीजेपी चार एक फार्मूले के तहत आगे बढ़ रही है, इसका मतलब यह है कि गृह, वित्त, रक्षा और विदेश जैसे बड़े मंत्रालय भाजपा के पास रहेंगे। जबकि उनके सहयोगियों को इन तीन मंत्रालयों में राज्य मंत्री का पद दिया जाएगा।
JDU और TDP की बड़ी मांगे (New Cabinet)-
सूत्रों की मानें तो जेडीयू ने रेलवे, वित्त और कृषि जैसे अहम मंत्रालय मांगे हैं। जबकि टीडीपी को लोकसभा में स्पीकर का पद चाहिए और दो अतिरिक्त मंत्रालय भी। हालांकि भाजपा के फार्मूले से जेडीयू को तीन कैबिनेट मंत्री और एक या दो राज्य मंत्री के पद मिलने की संभावना जताई जा रही है। जबकि TDP को दो कैबिनेट मंत्री के साथ एक राज्य मंत्री का भी पद दिया जा सकता है।
किसके पास कितने सांसद-
एक फार्मूला चार सांसदों के लिए एक पार्टी को एक कैबिनेट मंत्री मिलने पर टिका है। इसका मतलब यह है कि अगर TDP के पास 16 सांसद हैं, तो उसे चार कैबिनेट मंत्री मिल सकते हैं। वहीं JDU की बात की जाए तो उसके पास 12 सांसद है, जिसके मुताबिक उसे तीन कैबिनेट मंत्री मिल सकते हैं। 7 सांसदों वाली शिवसेना कोर्ट को दो कैबिनेट मंत्री पद मिल सकते हैं। जबकि पांच सांसदों वाली लोजपा रामविलास गुट को एक कैबिनेट मंत्री मिलेगा और एक राज्य मंत्री पद मिल सकता है।
ये भी पढ़ें- चंद्रबाबू नायडू की TDP बनी NDA के लिए सिर दर्द, सरकार के गठन से पहले कर दी ये बड़ी मांग
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे-
एनडीए में शामिल शिवसेना के नेता और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे कुछ अनुभवी सांसदों के नाम पर ध्यान दे रहे हैं। जिनके नाम वह सामने रख सकते हैं, सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि शिंदे अपने सांसद प्रताप राव जाधव का नाम आगे कर सकते हैं। वहीं TDP राम मोहन नायडू का नाम पेश करेगी, जीडीयू से संजय झा और लल्लन सिंह मंत्री बन सकते हैं। जबकि लोजपा से चिराग पासवान को मंत्री बनाया जाएगा।
ये भी पढ़ें- Politics: क्या फिर शिवसेना थामेगी BJP का हाथ, उद्धव ठाकरे ने क्यों बनाई इंडिया अलायंस से दूरी?